बस 9 रन से चूक गए धौनी, नहीं तो बन जाता एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाते ही अपना नाम कई रिकॉर्ड्स में दर्ज करवाया, लेकिन एक खास कारनामा करने से वे महज 9 रन से चूक गए। अगर धौनी 9 रन और बना लेते तो वे सर्वाधिक रन बनाने वाले विकेटकीपर बन जाते।
चेन्नई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाते ही अपना नाम कई रिकॉर्ड्स में दर्ज करवाया, लेकिन एक खास कारनामा करने से वे महज 9 रन से चूक गए। अगर धौनी 9 रन और बना लेते तो वे सर्वाधिक रन बनाने वाले विकेटकीपर बन जाते।
फिलहाल यह रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर के नाम है। फ्लावर ने नवंबर, 2000 में भारत के खिलाफ नागपुर टेस्ट में नाबाद 232 रन बनाए थे। उनके बाद दूसरे स्थान पर श्रीलंका के कुमार संगकारा हैं, जिन्होंने मार्च, 2002 में पाकिस्तान के खिलाफ 230 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 224 रन बनाने वाले कप्तान धौनी तीसरे स्थान पर आ गए हैं।
9 रन से चूक जाने के कारण धौनी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से तो चूक गए, लेकिन वे सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी सर्वाधिक रन बनाने वाले विकेटकीपरों की लिस्ट में धौनी टॉप पर पहुंच गए। नंबर 6 या उसके बाद बल्लेबाजी करते हुए धौनी दोहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के तीसरे विकेटकीपर बन गए। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट ने 2002 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 204 रन और पाकिस्तान के इम्तियाज अहमद ने 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रन बनाए थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर