Move to Jagran APP

धौनी ने बिहार-झारखंड में चुकाया सबसे ज्यादा टैक्स, भर दिए इतने करोड़ रुपये

धौनी इंडियन सुपर लीग में एक फ्रेंचाइजी के सहमालिक है। वे इसके अलावा हॉकी इंडिया लीग में रांची रेज के सहमालिक भी है।

By Pradeep SehgalEdited By: Published: Tue, 24 Jul 2018 11:47 AM (IST)Updated: Wed, 25 Jul 2018 08:30 AM (IST)
धौनी ने बिहार-झारखंड में चुकाया सबसे ज्यादा टैक्स, भर दिए इतने करोड़ रुपये
धौनी ने बिहार-झारखंड में चुकाया सबसे ज्यादा टैक्स, भर दिए इतने करोड़ रुपये

रांची, जेएनएन। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी बिहार और झारखंड में व्यक्तिगत श्रेणी में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले शख्स बन गए हैं। धौनी ने वर्ष 2017-18 के लिए 12.17 करोड़ रुपये का आयकर रिटर्न दाखिल किया है। खास बात ये है कि धौनी ने बिहार और झारखंड ये सबसे ज्यादा टैक्स तब चुकाया है जब वो बीसीसीआइ की टॉप खिलाड़ियों की श्रेणी में शामिल भी नहीं है। 

loksabha election banner

2016 में भारतीय वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने वाले धौनी अभी बीसीसीआइ के केंद्रीय अनुबंध में ‘ए’ ग्रेड में शामिल है। धौनी बीसीसीआइ के केंद्रीय अनुबंध में 'ए+' ग्रेड में शामिल नहीं हैं। इस श्रेणी में विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। टीम इंडिया में खेलेने के अलावा धौनी की मुख्य रूप से कई इंडोर्समेंट और बिजनेस वेंचर्स से कमाई होती है।

आईटी मु्ख्यालय की जाइंट कमिश्नर निशा सिंघमार ने बताया कि धौनी 2017-18 में झारखंड और बिहार के सबसे बड़े टैक्स पेयर हैं। इस 37 वर्षीय क्रिकेटर ने 2016-17 वर्ष के लिए 10.93 करोड़ का टैक्स चुकाया था। इससे पहले 2013-14 तक धौनी इस क्षेत्र के सबसे बड़े टैक्सपेयर थे।

फोर्ब्स के अनुसार 2011 विश्व कप विजेता कप्तान की कुल संपत्ति 2015 में 111 मिलियन डॉलर थी। धौनी ने 2015 में 28 मिलियन डॉलर इंडोर्समेंट से और 3 मिलियन डॉलर वेतन के रूप में प्राप्त किए थे।

धौनी इंडियन सुपर लीग में एक फ्रेंचाइजी के सहमालिक है। वे इसके अलावा हॉकी इंडिया लीग में रांची रेज के सहमालिक भी है। इस क्रिकेटर ने 2017 में अपनी अपेरल लाइन लांच की थी। उन्होंने झारखंड सरकार को रांची में फाइव स्टार होटल बनाने के लिए प्रस्ताव भी पेश किया है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.