विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MS Dhoni Business Investment: होटल से लेकर एयरोस्पेस तक, इन बिजनेस के मालिक हैं माही

By Piyush KumarEdited By: Piyush Kumar
Published: Thu, 06 Jul 2023 10:07 PM (IST)

MS Dhoni Business Investment क्रिकेट में बतौर कप्तान एमएस धोनी की उपलब्धियां जगजाहिर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ...और पढ़ें

आइए जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी ने कारोबार क्षेत्र में कितनी सफलता हासिल की है।(फोटो सोर्स: जागरण)
आइए जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी ने कारोबार क्षेत्र में कितनी सफलता हासिल की है।(फोटो सोर्स: जागरण)

नई दिल्ली, एएनआइ। MS Dhoni Business Investment। शुक्रवार को एमएस धोनी अपना 42वां जन्मदिन मनाएंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद आज भी मैदान में और मैदान के बाहर उनका जलवा कायम है। आईपीएल 2023 में उनकी कप्तानी मे चेन्नई सुपर किंग्स पांचवी बार चैंपियन बनी।

क्रिकेट में बतौर कप्तान एमएस धोनी की उपलब्धियां जगजाहिर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एमएस धोनी एक शानदार बिजनेस टायकून भी हैं। माही का कारोबार होटल से लेकर एयोस्पेस तक फैला हुआ है। चलिए आज जानते हैं कि भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान ने कारोबार में कितनी सफलता हासिल की है।

आखिर कितनी है माही की कुल संपत्ति?

एमएस धोनी की नेट वर्थ यानी संपत्ति की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कुल संपत्ति है। आईपीएल से कमाई की बात करें तो माही को चेन्नई सुपरकिंग्स से सलाना 12 करोड़ रुपये मिलते हैं। यानी एक मैच खेलने के लिए उन्हें लगभग 85 लाख रुपये मिलते हैं।

रिति स्पोर्ट्स में है हिस्सेदारी

रिति स्पोर्ट्स नाम की मैनेजमेंट कंपनी में एमएस धोनी की हिस्सेदारी है। ये कंपनी दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों के मैनेजमेंट के काम को संभालती है। ये कंपनी आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से जुड़ी हुई है। वहीं, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और फाफ डुप्लेसी इस कंपनी के ग्राहक हैं।

'सेवन' के हैं मालिक

धोनी ने साल 2016 में  स्पोर्ट्सवियर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लॉन्च किया। इस ब्रांड का नाम सेवन (Seven) है। इस कंपनी के मालिक धोनी ही हैं। इसके अलावा, माही का फूड और बेवरेज स्टार्टअप 7 इन ब्रूज (7InkBrews) में भी निवेश है। वहीं, कॉप्टर 7 नाम से एक चॉकलेट ब्रांड भी है।

माही ने एक स्पोर्ट्सफिट चैन भी बनाया है, जिसका नाम धोनी स्पोर्ट्सफिट है। इसके देशभर में 100 से ज्यादा फिटनेस चेन हैं।

चेन्नईयिन एफसी के मालिक हैं माही

बात करें फुटबॉल की तो धोनी ने इंडियन सुपर लीग की फुटबॉल टीम चेन्नईयिन एफसी के मालिक हैं। वहीं, वो हॉकी में टीम रांची रेज़ के सह-मालिक हैं।

खेल जगत के बादशाह धोनी की पहुंच फिल्म इंडस्ट्री तक है। उन्होंने धोनी एंटरटेनमेंट नामसे एक प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है। वहीं, माही ने एक ड्रोन कंपनी में भी निवेश किया है। इस कंपनी का नाम गरूड़ एयोस्पेस है।

झारखंड के रांची में धोनी ने माही रेजीडेंसी नाम का एक होटल भी खोल रखा है।

कई स्टार्ट-अप कंपनी में कर चुके इवेंस्ट

जानकारी के मुताबिक, स्टार्ट-अप कंपनी खाताबुक में भी माही ने कुछ इंवेस्टमेंट किया है। वहीं, उन्होंने एक 'शाका हारी' नामक एक स्टार्ट-अप कंपनी भी लॉन्च किया है। ये कंपनी पौधा आधारित प्रोटीन बनाती है।