विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL 2026 के दूसरे मैच में Sunil Narine ने बनाया 'महारिकॉर्ड', बैटिंग-बॉलिंग किए बिना ही रचा इतिहास

Published: Sun, 29 Mar 2026 08:00 PM (IST)

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे मुकाबले में सुनील नरेन ने महारिकॉर्ड बना दिया।

190वां मैच खेल रहे सुनील।

190वां मैच खेल रहे सुनील।

HighLights

  1. हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस

  2. गेंदबाजी करने का फैसला लिया

  3. वानखेड़े स्‍टेडियम में हो रहा मैच

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे मुकाबले में सुनील नरेन ने महारिकॉर्ड बना दिया। वानखेड़े स्‍टेडियम में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता और गेंदबाजी चुनी। टॉस के साथ ही तय हो गया कि यह सुनील नरेन के करियर का 190वां आईपीएल मैच है।

सुनील नरेन अब आईपीएल में सबसे ज्‍यादा मैच खेलने वाले विदेशी प्‍लेयर बन गए हैं। उन्‍होंने कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया है। पोलार्ड ने अपने करियर में आईपीएल के 189 मुकाबले खेले थे। इस लिस्‍ट में तीसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स, चौथे पर डेविड वॉर्नर और 5वें पर ड्वेन ब्रावो हैं।

IPL में किसी विदेशी खिलाड़ी के सर्वाधिक मैच

  • 190 मैच: सुनील नरेन
  • 189 मैच: कीरोन पोलार्ड
  • 184 मैच: एबी डी विलियर्स
  • 184 मैच: डेविड वार्नर
  • 161 मैच: ड्वेन ब्रावो
 
 
 
 

सुनील नरेन का प्रदर्शन

 
सुनील नरेन ने अपने आईपीएल करियर में इससे पहले तक 189 मैच खेले। इस दौरान उन्‍होंने 25.64 की औसत और 6.80 की इकोनॉमी से 192 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उन्‍होंने 7 बार 4 विकेट हॉल लिया है। 5/19 लीग में उनका बेस्‍ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। सुनील ने बल्‍ले से भी कई अहम पारियां खेली हैं। आईपीएल में उनके नाम 1780 रन हैं। वह अब तक 7 अर्धशतक के साथ ही 1 शतक भी लगा चुके हैं। सुनील नरेन 2012 से कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्‍सा हैं। 

कोलकाता नाइटराइडर्स की प्‍लेइंग 11

फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

यह भी पढ़ें- MI vs KKR: मुंबई इंडियंस के पहले ही मैच में 3 प्‍लेयर्स का डेब्‍यू, हैदराबाद ने भी कई नए चेहरों को दिया मौका

यह भी पढ़ें- MI vs KKR Live Cricket Score: 'लॉर्ड' ठाकुर ने मुंबई को दिलाई पहली सफलता, फिन एलन को बनाया शिकार