मोहम्मद सिराज को मिली कप्तानी, अब दिखेगा असली मियां मैजिक
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को रणजी ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों के लिए हैदराबाद टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

मोहम्मद सिराज बने कप्तान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर बड़ी जिम्मेदारी आई है। अब वब सिर्फ टीम के सीनियर खिलाड़ी नहीं रहे बल्कि कप्तान बन गए हैं। सेलेक्टर्स ने सिराज के मैजिक पर भरोसा जताया है और उनसे उम्मीद लगाते हुए कप्तानी सौंपी है। सिराज रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद की कप्तानी करने जा रहे हैं। वहीं सीवी मिलिंद को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है।
सिराज शुरुआती दो मैचों के लिए टीम की कप्तानी करेंगे। सिराज की गैरमौजूदगी में मिलिंद टीम की कप्तानी संभालेंगे। टीम में तन्मय अग्रवाल, राहुल सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी जगह मिली है।
बीच में छोड़ देंगे टीम
सिराज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा हैं। ये सीरीज तीन अक्टूबर से शुरू होगी। हैदराबाद का पहला रणजी ट्रॉफ़ी मैच 11 अक्टूबर को त्रिपुरा के खिलाफ है जिसके लिए वेन्यू अभी तय नहीं हुआ है। इसके बाद टीम 18 अक्टूबर से विजयनगरम में आंध्र प्रदेश के खिलाफ उतरेगी। भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा और इसकी शुरुआत T20I मैचों से होगी। यह वही फॉर्मेट है जिसमें सिराज ने आखिरी बार फरवरी में भारत के लिए खेला था।
जाहिर है जब सिराज टीम इंडिया के लिए खेलेंगे तो हैदराबाद की कप्तानी नहीं कर पाएंगे और ऐसे में मिलिंद को ये जिम्मेदारी निभानी होगी।
शुरुआती दो रणजी ट्रॉफी मैचों के लिए हैदराबाद की टीम
मोहम्मद सिराज (कप्तान), सीवी मिलिंद (उप-कप्तान), तन्मय अग्रवाल, एम अभिराथ रेड्डी, राहुल सिंह, के हिमा तेजा, राहुल रादेश (विकेटकीपर), साई प्रज्ञय रेड्डी (विकेटकीपर), वरुण गौड़, तनाय त्यागराजन, अनिकेत रेड्डी, सीएलटी. रक्षण रेड्डी, अजय देव गौड़, रुथिक यादव मेंडे, साई विकास रेड्डी
स्टैंडबाय: भावेश सेठ (विकेटकीपर), एचके सिंहा, टी रवि तेजा, शौनक कुलकर्णी, मुदस्सर हुसैन, कार्तिकेय काक, ए पृथ्वी रेड्डी।
यह भी पढ़ें- Duleep Trophy 2026: फाइनल में ईस्ट जोन का सामना साउथ जोन से, वैभव सूर्यवंशी पर होगी नजर
यह भी पढ़ें- Vaibhav Sooryavanshi दलीप ट्रॉफी फाइनल में खेलेंगे? गौतम गंभीर पर निर्भर है फैसला
