Mohammed Shami के करियर पर लग गया विराम! BCCI के एक फैसले ने फैंस को चौंकाया
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से होगी। इस दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। 5 मैचों की सीरीज के लिए शुक्रवार रात भारतीय टीम का एलान किया गया। इस टीम में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जगह नहीं दी गई। शमी लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं। वनडे विश्व कप के बाद उन्होंने लंदन में सर्जरी कराई थी।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका दौरे के लिए शुक्रवार रात भारतीय स्क्वॉड का एलान किया गया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवंबर के अंत में होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया गया।
इसके अलावा 3 प्लेयर ट्रैवलिंग रिजर्व हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भारतीय स्क्वॉड में जगह नहीं दी गई। ऐसे में बोर्ड के इस फैसले पर सवाल उठ रहे हैं।
लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं
- वनडे विश्व कप 2023 के बाद मोहम्मद शमी ने लंदन में सर्जरी कराई थी।
- इसके बाद वह रिहैब के दौर से गुजर रहे थे।
- उन्होंने बीते कुछ समय से गेंदबाजी भी शुरू कर दी थी।
- ऐसे में कयास लगाए जाने लगे थे कि शमी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ही अपनी रफ्तार का कमाल दिखाते नजर आएंगे।
- हालांकि, शक्रवार रात जब बीसीसीआई ने टीम की घोषणा की तो शमी का नाम ना देखकर फैंस मायूस हो गए।
शमी के बारे में नहीं दिया अपडेट
इसके साथ ही सोशल मीडिया पर सवाल भी उठने लगे कि क्या शमी के करियर पर अब विराम लग गया है। यह सवाल बीसीसीआई की ओर से जारी की गई जानकारी के कारण उठ रहे हैं। बोर्ड ने अपनी विज्ञप्ति में बताया मयंक यादव, शिवम दुबे, रियान पराग और कुलदीप यादव की इंजरी पर तो अपडेट दिया, लेकिन शमी को जगह क्यों नहीं मिली इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी। दूसरी ओर शमी ने हाल ही में एक इवेंट में कहा था कि उन्हें अब जरा भी दर्द नहीं हो रहा है।
शमी लगातार गेंदबाजी कर रहे हैं
हाल ही में शमी का एक वीडियो भी सामने आया था। इसमें वह असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर को गेंदबाज कर रहे थे। शमी ने बताया कि पहले वह आधे रन-अप के साथ गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन अब उन्होंने पूरे रनअप के साथ गेंदबाजी शुरू कर दी है। शुक्रवार को भी शमी ने गेंदबाजी करते हुए एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह शानदार लय में नजर आ रहे थे।
🚨 NEWS 🚨
Squads for India’s tour of South Africa & Border-Gavaskar Trophy announced 🔽#TeamIndia | #SAvIND | #AUSvIND pic.twitter.com/Z4eTXlH3u0
— BCCI (@BCCI) October 25, 2024
टेस्ट में शमी के आंकड़े
मोहम्मद शमी ने अपने करियर में अब तक 64 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 122 पारियों में उन्होंने 27.71 की औसत और 3.30 की इकॉनमी से 229 विकेट चटकाए हैं। 9/118 एक टेस्ट में उनका बेस्ट प्रदर्शन है। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट में 2 अर्धशतक की बदौलत 750 रन बनाए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शमी ने अब तक 12 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 32.09 की औसत से 44 विकेट चटकाए हैं। ऑस्ट्रेलिया में शमी ने अब तक 8 टेस्ट मैच खेले हैं। कंगारू जमीं पर भारतीय तेज गेंदबाज ने 31 शिकार किए हैं।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यू ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रिसिद्ध, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर।
ट्रैवलिंग रिजर्व
मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद।
ये भी पढ़ें: Border Gavaskar Trophy के लिए भारतीय टीम का एलान, शमी की नहीं हुई वापसी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।