Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mohammed Shami: एक साल बाद IPL में बदला शमी का पता, करोड़ों की बोली लगाकर इस टीम ने खरीदा

    Updated: Sun, 24 Nov 2024 04:58 PM (IST)

    Mohammed Shami IPL 2025 के 18वें सीजन से पहले साउदी अरब के जेद्दा में मेगा ऑक्‍शन हो रहा है। पिछले सीजन तक गुजरात टाइटंस का हिस्‍सा रहे तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी पर नीलामी में जमकर पैसे बरसे। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्‍हें 10 करोड़ रुपये में खरीदा। शमी का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने उन पर बोली लगाई।

    Hero Image
    ऑक्‍शन में शमी को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 18वें सीजन से पहले साउदी अरब के जेद्दा में मेगा ऑक्‍शन हो रहा है। आज ऑक्‍शन का पहला दिन है। पिछले सीजन तक गुजरात टाइटंस का हिस्‍सा रहे तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी पर नीलामी में पैसों की बारिश हुई है। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्‍हें 10 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। शमी पर अन्‍य फ्रेंचाइजी ने भी बोली लगाई, लेकिन अंत में बाजी हैदराबाद ने मारी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन फ्रेंचाइजी ने लगाई बोली

    दूसरे सेट के पहले प्‍लेयर शमी पर कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने बोली लगाना शुरू की। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स भी मैदान में उतरी। अंत में सनराइजर्स हैदराबाद की एंट्री हुई। गुजरात टाइटंस ने राइट टू मैच कार्ड का इस्‍तेमाल नहीं किया। ऐसे में हैदराबाद ने उन्‍हें 10 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

    4 फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके थे

    मोहम्‍मद शमीआईपीएल में अब तक 4 फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। आईपीएल 2013 में वह कोलकाता नाइटराइडर्स से जुड़े थे। पहले सीजन उन्‍हें 3 ही मैच खेलने का मौका मिला था। आईपीएल 2014 से पहले दिल्ली डेयरडेविल्स ने शमी को साइन किया। उस सीजन शमी ने 12 मैच में 7 विकेट अपने नाम किए। अगले सीजन इंजरी के चलते शमी कोई मैच नहीं खेल पाए। आईपीएल 2018 में भी शमी को इंजरी हुई, ऐसे में फ्रेंचाइजी ने उन्‍हें रिलीज कर दिया।

    पर्पल कैप पर जमाया था कब्‍जा

    आईपीएल 2019 से पहले किंग्‍स 11 पंजाब ने शमी पर दांव लगाया। इसके बाद शमी ने हर सीजन एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किया। IPL 2022 से पहले हुए मेगा ऑक्‍शन में नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस ने शमी को 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा। IPL 2022 में शमी ने 20 विकेट चटकाए और गुजरात ने पहले ही सीजन में खिताब अपने नाम किया। IPL 2023 में शमी ने 28 विकेट लेकर पर्पल कैप पर कब्‍जा जमाया।

    2013 से खेल रहे आईपीएल

    मोहम्‍मद शमी 2013 से आईपीएल खेल रहे हैं। उन्‍होंने अपने करियर में अब तक 110 मैच खेले हैं। इस दौरान 110 पारियों में शमी ने 127 शिकार किए हैं। लीग में उनकी औसत 26.86 की और इकॉनमी 8.43 रही है। 4/11 आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। इंडियन प्रीमियर लीग में उन्‍होंने 2 बार 4 विकेट हॉल लिया है। वह लगभग हर 19वीं गेंद पर एक विकेट अपने नाम करते हैं। इंजरी के चलते शमी आईपीएल 2024 से बाहर रहे थे।

    ये भी पढ़ें: Shreyas Iyer: कभी कोच ने किया रिजेक्‍ट तो चोट के कारण करियर पर मंडराया खतरा, संघर्ष से भरी है अय्यर की कहानी

    IPL में मोहम्‍मद शमी का प्रदर्शन

    • IPL 2013: 1 विकेट
    • IPL 2014: 7 विकेट
    • IPL 2016: 5 विकेट
    • IPL 2017: 5 विकेट
    • IPL 2018: 3 विकेट
    • IPL 2019: 19 विकेट
    • IPL 2020: 20 विकेट
    • IPL 2021: 19 विकेट
    • IPL 2022: 20 विकेट
    • IPL 2023: 28 विकेट

    ये भी पढ़ें: IPL 2025 Rishabh Pant Net Worth: मेगा नीलामी के बाद ऋषभ पंत की नेटवर्थ में हो गया गजब का इजाफा, जानिए कितनी बढ़ गई संपत्ति