विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MI vs KKR Weather Report: मुंबई-कोलकाता मैच में क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल? कैसा रहेगा मौसम

Published: Sat, 28 Mar 2026 05:39 PM (IST)

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मुकाबले का मौसम ...और पढ़ें

MI vs KKR Weather Report

MI vs KKR Weather Report

HighLights

  1. 29 मार्च को मुंबई में मौसम साफ रहेगा

  2. वानखेड़े पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी

  3. बारिश की संभावना मात्र 5 प्रतिशत है

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MI vs KKR Weather Report: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपने पहले मुकाबले में तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स से टकराएगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। फैंस को उम्मीद होगी कि एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिले। ऐसे में मौसम का सबसे अहम रोल रहने वाला है। आइए जानते हैं कि मुकाबले के दौरान मुंबई का मौसम कैसा रहने वाला है?

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर

मुंबई इंडियंस की टीम पिछले सीजन टॉप-4 में रही थी, जबकि कोलकाता प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी। मुंबई की टीम ने आखिरी बार रोहित शर्मा की कप्तानी में 2020 में ट्रॉफी अपने नाम किया था। उसके बाद से लगातार 5 सीजन से टीम खिताब पर अपना कब्जा नहीं जमा सकी है। हार्दिक की कप्तानी में एमआई की टीम इस रिकॉर्ड छठी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाने की कोशिश करेगी। तो वहीं कोलकाता ने आईपीएल 2024 में तीसरी बार खिताब अपने नाम किया था। हालांकि, पिछला सीजन उनका बेहद साधारण रहा था और इस बार वे अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।

कैसी होगी वानखेड़े की पिच?

वानखेड़े की पिच की बात करें, तो ये लाल मिट्टी से बनी होती है। शुरूआत में यहां पर तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। हालांकि, अगर बल्लेबाज एक बार सेट हो जाता है, तो बड़े शॉट्स खेल सकता है। स्टेडियम की बाउंड्री अधिक बड़ी नहीं है और इस वजह से बैटर्स चौकों-छक्कों की बरसात करते हैं। ऐसे में कुल मिलाकर वानखेड़े में हमेशा की तरह इस मुकाबले में भी बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है।

मुंबई का मौसम कैसा रहेगा?

29 मार्च को मुंबई का मौसम मैच के अनुकूल रहने की उम्मीद है। दिन में आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। इसके अलावा अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। बारिश की बात करें, तो इसकी संभावना मात्र 5 प्रतिशत तक है। ऐसे में फैंस को मैच का पूरा आनंद मिलने वाला है और बारिश किसी भी तरह से मैच में रुकावट नहीं डालने वाली है।

मुंबई इंडियंस का स्क्वाड

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, शेरफेन रदरफोर्ड, रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सेंटनर, राज अंगद बावा, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद इजहार, अल्लाह गजनफर।

यह भी पढ़ें- PSL 2026: बदतमीजी पर उतारू हुआ पाकिस्‍तानी क्रिकेटर? इंग्लिश प्‍लेयर को ऑन कैमरा किया शर्मिंदा- Video

यह भी पढ़ें- 'किंग बनने चला था कार्टून बनकर रह गया', बाबर आजम सोशल मीडिया पर जमकर हो रहे हैं ट्रोल; एड शूट बना वजह