क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला बने मंत्री, कैबिनेट में जगह मिली
18 साल तक बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने के बाद ऑलराउंडर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने छह माह पहले संन्यास लिया था। अब शुक्रवार को उन्होंने नई पारी शुरू कर दी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़कर जीत दर्ज करने के बाद ममता बनर्जी
कोलकाता। 18 साल तक बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने के बाद ऑलराउंडर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने छह माह पहले संन्यास लिया था। अब शुक्रवार को उन्होंने नई पारी शुरू कर दी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़कर जीत दर्ज करने के बाद ममता बनर्जी ने उन्हें अपनी कैबिनेट में जगह दी है।
ममता बनर्जी ने बीते दिनों हुए विधानसभा चुनाव में हावड़ा नॉर्थ से शुक्ला को टिकट दिया था। उन्होंने कांग्रेस के संतोष पाठक को 61,917 वोटों से मात दी। भाजपा ने यहां से पूर्व अभिनेत्री रूपा गांगुली को टिकट दिया था।अब शुक्ला को 42 सदस्यीय मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है।
35 वर्षीय शुक्ला ने 1999 में भारत के लिए तीन वनडे खेले हैं। 137 प्रथम श्रेणी मैचों में 6217 रन बनाने और 172 विकेट लेने के बाद दिसंबर 2015 में संन्यास ले लिया था। इसके अलावा 141 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 2997 रन बनाए और 143 विकेट लिए।
घरेलू क्रिकेट में 2011-12 का सीजन पश्चिम बंगाल के लिए ऐतिहासिक रहा था। 1989-90 के बाद बंगाल पहली बार रणजी चैंपियन बना था। फाइनल में मुंबई के खिलाफ शुक्ला ने शतक बनाया था। उन्हें सीजन का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर घोषित किया गया था। 2013-14 सीजन में शुक्ला 100 रणजी मैच खेलने वाले बंगाल के पहले क्रिकेटर बने थे।