Move to Jagran APP

पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर संघ से दूर

भारतीय क्रिकेटर्स संघ (आइसीए) के चुनावी सूची में मुंबई के सुनील गावस्कर दिलीप वेंगसरकर सचिन तेंदुलकर और जहीर खान जैसे नामी खिलाडि़यों के नाम नहीं हैं।

By Viplove KumarEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 11:54 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 11:54 PM (IST)
पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर संघ से दूर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर संघ से दूर

मुंबई, जेएनएन। बीसीसीआइ के राज्य संघों के मतदान हो चुके हैं और अब बारी है पहली बार बने भारतीय क्रिकेटर्स संघ (आइसीए) के चुनाव की। भारत के 1200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी (पुरुष एवं महिला) क्रिकेटरों ने इसके लिए अपना पंजीकरण कराया है। हालांकि शुक्रवार को जारी अंतिम चुनावी सूची से कुछ नामी चेहरों के नाम गायब हैं।

loksabha election banner

क्रिकेटरों की पैदा करने का समृद्ध विरासत रखने मुंबई के केवल 86 प्रथम श्रेणी क्रिकेटरों ने 21 सितंबर की समय सीमा से पहले पंजीकरण कराया था। इन पंजीकृत क्रिकेटरों में से 34 पुरुष हैं। चुनावी सूची में मुंबई के सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, सचिन तेंदुलकर और जहीर खान जैसे नामी खिलाडि़यों के नाम नहीं हैं।

इसके अलावा संदीप पाटिल, विनोद कांबली और रमेश पोवार जैसे मशहूर खिलाड़ी भी इससे नहीं जुड़े हैं। हाल ही में संपन्न हुए मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के चुनावों की मतदाता सूची में तेंदुलकर, कांबली और जहीर के नाम शामिल थे। उधर युवराज सिंह (पंजाब) और बिशन सिंह बेदी (दिल्ली) जैसे भारत के लोकप्रिय क्रिकेटरों के नाम भी चुनावी सूची से गायब हैं।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त संचालन समिति के अध्यक्ष जीके पिल्लई ने कहा कि जो खिलाड़ी समय सीमा के भीतर पंजीकरण नहीं कर सके थे, वे कभी भी बाद में पंजीकरण करा सकते हैं। जो पात्र क्रिकेटर समय पर पंजीकृत हो पाए हैं, वे ही आगामी आइसीए चुनावों में मतदान करने के लिए वैध होंगे। 11 से 13 अक्टूबर तक होने वाले आइसीए चुनावों में कुछ मशहूर भारतीय क्रिकेटर अपना वोट ई-वोटिंग के माध्यम से डालेंगे।

इनमें पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव (हरियाणा), भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री (मुंबई), बलवंत सिंह संधू (मुंबई), लालचंद राजपूत (मुंबई), प्रवीण आमरे (मुंबई), मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद (आंध्र), वीरेंद्र सहवाग (दिल्ली), वीवीएस लक्ष्मण (हैदराबाद), सैयद किरमानी, अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ (सभी कर्नाटक) शामिल हैं।

हालांकि पूर्व टेस्ट क्रिकेटर अशोक मलहोत्रा निर्विरोध आइसीए अध्यक्ष बन गए हैं क्योंकि उनके अलावा किसी और ने इस पद के लिए नामांकन नहीं किया है। अब सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव चुनाव होगा। आशु दानी, सिद्धार्थ साहिब सिंह और हितेश मजूमदार ने सचिव पद के लिए नामांकन किया है। वहीं बीसीसीआइ में प्रतिनिधि पद के लिए लड़ाई कीर्ति आजाद और अंशुमान गायकवाड़ के बीच है। वहीं सुरेंद्र खन्ना आइपीएल संचालन परिषद में आइसीए के प्रतिनिधि होंगे। इस पद के लिए किसी और ने नामांकन नहीं किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.