Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ranji Trophy जीतने पर हुई मुंबई पर पैसों की बारिश, MCA ने की अतिरिक्त पुरस्कार राशि देने की घोषणा

    Updated: Thu, 14 Mar 2024 07:40 PM (IST)

    Ranji Trophy मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) ने 42वीं बार रणजी ट्रॉफी जीतने वाली टीम की पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी है जिसका मतलब है कि टीम को पांच करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि मिलेगी। एमसीए के सचिव अजिंक्य नाइक ने कहा एमसीए के अध्यक्ष अमोल काले और शीर्ष परिषद ने रणजी ट्रॉफी पुरस्कार राशि दोगुनी करने का निर्णय लिया है।

    Hero Image
    रणजी ट्रॉफी में मुंबई ने विदर्भ को हराकर जीता खिताब। फोटो- एपी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने गुरुवार को मुंबई टीम के 42वीं बार रणजी ट्रॉफी जीतने पर बड़ी घोषणा की। MCA ने रणजी ट्रॉफी पुरस्कार राशि को दोगुना करने के निर्णय की घोषणा की। मुंबई ने गुरुवार को वानखेड़े में विदर्भ पर 169 रन की जीत दर्ज की। रणजी विजेता मुंबई टीम को पांच करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि का भुगतान किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) ने 42वीं बार रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) जीतने वाली टीम की पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी है, जिसका मतलब है कि टीम को पांच करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि मिलेगी। एमसीए के सचिव अजिंक्य नाइक ने कहा, एमसीए के अध्यक्ष अमोल काले और शीर्ष परिषद ने रणजी ट्रॉफी पुरस्कार राशि दोगुनी करने का निर्णय लिया है। मुंबई के लिए यह सत्र शानदार रहा है और उसने सात खिताब जीते। इसके अलावा हमारी टीम बीसीसीआई के आयु वर्ग की सभी प्रतियोगिताओं के नॉकआउट चरण में पहुंची।

    मुंबई ने खत्म किया 8 सालों का सूखा

    रणजी ट्रॉफी की सबसे सफल टीम मुंबई ने आठ वर्षों का सूखा खत्म करते हुए गुरुवार को विदर्भ को 169 रन से हराकर रिकार्ड 42वीं बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता। टूर्नामेंट के इतिहास में 90 में से 48वीं बार मुंबई की टीम फाइनल में पहुंची थी। वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए फाइनल का नतीजा लगभग उसी समय तय हो गया था जब विदर्भ को 538 रन का असंभव सा लक्ष्य मिला था।

    यह भी पढ़ें- रोहित ने नहीं दिया होता साथ तो MI से निकाल दिए जाते बुमराह, टीम के पूर्व खिलाड़ी ने कर दिया खुलासा

    विदर्भ के कप्तान ने लड़ी लड़ाई

    इससे पहले मुंबई ने अंतिम बार रणजी ट्रॉफी खिताब 2015-16 सत्र में जीता था। विदर्भ के कप्तान अक्षय वाडकर (102) और हर्ष दुबे (65) ने हालांकि पूरे पहले सत्र में मुंबई के गेंदबाजों को परेशान किया। विदर्भ ने पांच विकेट पर 248 रन से आगे खेलना शुरू किया था और उसे 290 रन और चाहिए थे। विदर्भ की टीम 368 रन पर आउट हो गई।

    यह भी पढ़ें- Ranji Trophy: जानें कौन हैं Tanush Kotian जिन्हें मिला रणजी ट्रॉफी में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब