विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL 2026 से पहले KKR को मिली सबसे बड़ी राहत, खतरनाक गेंदबाज पूरी तरह से हुआ फिट

Published: Fri, 20 Mar 2026 04:17 PM (IST)

आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को बड़ी राहत मिली है। टीम के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना चोट से उबरकर पूरी तरह फिट हो गए हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स

HighLights

  1. मथीशा पथिराना IPL 2026 के लिए पूरी तरह फिट

  2. श्रीलंका क्रिकेट ने पथिराना को खेलने की अनुमति दी

  3. KKR की तेज गेंदबाजी को मिली बड़ी मजबूती

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 से पहले सभी टीमों के लिए खिलाड़ियों की चोट चिंता का विषय बनी हुई है। तमाम खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जबकि कुछ प्लेयर्स शुरूआती मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। इसी कड़ी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कई खिलाड़ी चोट की समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि, उन्हें बड़ी राहत मिली है क्योंकि श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना चोट के फिट हो गए हैं।

कोलकाता को आईपीएल 2026 के लिए तेज गेंदबाजी में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें पहले अनुभवी तेज गेंदबाज मुस्फिजुर रहमान को छोड़ना पड़ा और फिर हर्षित राणा भी अब तक फिट नहीं हो सके हैं। राणा पूरे सीजन में नहीं खेल पाएंगे और उनके रिप्लेसमेंट पर भी टीम विचार कर रही है। तो वहीं पथिराना की चोट भी टीम के लिए बड़ी समस्या थी लेकिन अब वे फिट हो चुके हैं।

श्रीलंका क्रिकेट ने मथीशा पथिराना को फिट घोषित किया

मथीशा पथिराना की चोट को लेकर श्रीलंका क्रिकेट के सचिव बंदुला दिसानायके ने पुष्टि की है कि पथिराना पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। उन्हें आईपीएल में खेलने की अनुमति मिल चुकी है। उन्होंने कहा, "जहां तक मुझे पता है, वो पूरी तरह से फिट हैं और उन्हें आईपीएल में खेलने के लिए एनओसी दे दी गई है। फिलहाल मुझे बस इतना ही पता है।"

पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, "पथिराना ने अपनी रिहैब प्रक्रिया पूरी कर ली है। हालांकि, उनकी फिटनेस कैसी है, इसका आकलन फ्रेंचाइजी को करना होगा। उनकी चोट को लेकर मेरे पास इससे अधिक जानकारी नहीं है लेकिन जहां तक मुझे पता है, वे फिट हैं और आईपीएल में खेलने के लिए तैयार हैं।" हालांकि, पथिराना कब तक टीम के साथ जुड़ेंगे, इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

KKR का पहला मुकाबला

कोलकाता अपने अभियान का आगाज मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। केकेआर 2024 में चैंपियन बनी थी लेकिन 2025 सीजन उनका बेहद साधारण रहा था और ऐसे में इस सीजन वे अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। हालांकि, ये देखना होगा कि मुंबई के खिलाफ होने वाले मैच से पहले पथिराना टीम के साथ जुड़ते हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें- NZ vs SA 3rd T20I: Tom Latham की मैच विनिंग फिफ्टी, न्‍यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को रौंदकर सीरीज में बनाई बढ़त

यह भी पढ़ें- NZ W vs SA W 3rd T20I: Sophie Devine की तूफानी फिफ्टी, न्‍यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर सीरीज में बनाई बढ़त