पूर्व क्रिकेटर ने उस फैसले पर इतना सोचा कि हो गया कैंसर!
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के महान बल्लेबाज मार्टिन क्रो ने कहा कि कैंसर के कारण वह क्रिकेट से नाता पूरी तरह से तोड़ रहे हैं। उन्हें कैंसर का पता पिछले साल चला था और अब वह नियंत्रण में है। क्रो ने कहा कि क्रिकेट के बारे में सोचने से उनका स्वास्थय और बिगड़ रहा था। कैंसर की वजह से उनके पेट में बड़ी गांठ बन गई है। पांच महीन
वेलिंगटन। न्यूजीलैंड के महान बल्लेबाज मार्टिन क्रो ने कहा कि कैंसर के कारण वह क्रिकेट से नाता पूरी तरह से तोड़ रहे हैं। उन्हें कैंसर का पता पिछले साल चला था और अब वह नियंत्रण में है। क्रो ने कहा कि क्रिकेट के बारे में सोचने से उनका स्वास्थय और बिगड़ रहा था। कैंसर की वजह से उनके पेट में बड़ी गांठ बन गई है। पांच महीने की कीमोथेरेपी के बाद अब वह सुरक्षित हैं, लेकिन कैंसर के दोबारा लौटने का खतरा हमेशा रहता है।
उन्होंने रेडियोस्पोर्ट से कहा, 'रॉस टेलर को न्यूजीलैंड की कप्तानी से बेदखल किये जाने के बाद 20 दिन के भीतर मेरे पेट में गांठ बन गई जो 1.6 गुणा 1.2 इंच की थी। अब वह 0.6 इंच की हो गई है।' क्रो ने कहा कि टेलर की जगह ब्रेंडन मैकुलम को कप्तान बनाने के विवादित फैसले पर सोचने से उनकी तबीयत पर असर पड़ा लिहाजा उन्होंने खेल से दूर रहने का फैसला किया है।
मार्टिन क्रो ने न्यूजीलैंड की तरफ से 77 टेस्ट मुकाबलों में 5444 रन बनाए हैं। 299 रन उनका अधिकतम स्कोर रहा है। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 17 शतक और 18 अर्धशतक हैं। वहीं, 143 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 4 शतक और 34 अर्धशतकों की मदद से 4704 बनाए। नाबाद 107 रन उनका अधिकतम स्कोर रहा है। क्रो ने गेंदबाजी में भी दम दिखाया है। उनके नाम टेस्ट मुकाबलों में 14 विकेट हैं, जबकि वनडे मुकाबलों में 29 विकेट हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर