विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'रोहित शर्मा को कप्तानी वापस दो', पूर्व खिलाड़ी ने हार्दिक पांड्या की लीडरशिप पर उठाए सवाल; श्रेयस अय्यर से की तुलना

Published: Fri, 17 Apr 2026 04:17 PM (IST)

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। टीम इस सीजन काफी खराब स्थिति में ...और पढ़ें

हार्दिक पांंड्या की कप्तानी पर उठे सवाल

हार्दिक पांंड्या की कप्तानी पर उठे सवाल

HighLights

  1. हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर उठे सवाल

  2. मुंबई इंडियंस को लगातार चार मैचों में मिली हार

  3. रोहित शर्मा को दोबारा कप्तान बनाने की उठी मांग

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल-2026 में लड़खड़ा रही है। अभी तक खेले पांच मैचों में उसे चार में हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल उठने लगे हैं। भारत के पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी ने तो पांड्या से कप्तानी वापस लेकर रोहित को दोबारा कप्तान बनाने की बात कही है।

मुंबई को गुरुवार को पंजाब किंग्स के हाथों सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार ने उसकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ये मुंबई की लगातार चौथी हार है। उसने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी, लेकिन फिर उसे लगातार हार मिली हैं।

जिम्मेदारी कहां से आएगी

मनोज तिवारी ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, "जिम्मेदारी कहां से आएगी? इंसान को अपने आप को भी देखना होगा। आपको देखना होगा कि आप कैसे खेल रहे हो। इस साल आप अच्छा नहीं कर रहे हो इसका मतलब ये नहीं कि समस्या सिर्फ इसी साल हुई है। आपको समस्या की जड़ देखनी होगी। 2015 से 2023 तक रोहित ने मुंबई को कई ट्रॉफियां जिताईं।"

हार्दिक को हटना चाहिए

मनोज ने दूसरी टीमों से भी पांड्या की कप्तानी की तुलना की और कहा कि उन्हें खुद हट जाना चाहिए। मनोज ने कहा, "श्रेयस अय्यर ने बताया कि वह कितने शानदार कप्तान हैं। वहीं मुंबई इंडियंस की कप्तानी काफी कमजोर है। मुझे लगता है कि अगर समाधान चाहिए तो हार्दिक को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए और रोहित को दोबारा कप्तानी देनी चाहिए। जब आपने रोहित को हटाया तो गलत किया था।"

यह भी पढ़ें- जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी पर लगा ग्रहण, IPL 2026 में नहीं मिला कोई सफलता; 0 विकेट की चौंकाने वाली वजह का हुआ खुलासा

यह भी पढ़ें- MI vs PBKS: बदल जाएगी मुंबई इंडियंस, टीम में होगी छंटनी! लगातार हार से परेशान हार्दिक पांड्या का बड़ा बयान आया सामने