यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
VIDEO: धौनी ने खुद बताया अपनी जिंदगी का पहला क्रश, नहीं मिला वो प्यार
जब धौनी से उनके पहले प्यार के बारे में पूछा गया तो धौनी पहले तो एकदम से खामोश हो गये ।

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धौनी के बारे में हम बहुत कुछ जानते हैं जो बातें नहीं जानते थे वो साल 2016 में उनके ऊपर बनी फिल्म उनके ऊपर बनी फिल्म ‘एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ में जान चुके हैं। लेकिन इसके अलावा भी बहुत सी ऐसी बातें हैं जिनके बारे में शायद कम ही लोगों को पता है।
जी हां आज हम धौनी के किसी ऐसी ही नई बात के बारे में बताएंगें जिसके बारे में शायद ही आपको पता हो। आज हम आपको बताएंगे धौनी के पहले क्रश के बारे में हालांकि उनकी फिल्म ‘एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ में उनकी पहली ग्रर्लफ्रेंड का नाम प्रियंका था। लेकिन अब धौनी ने उसे काल्पनिक नाम बताते हुए अपनी पहली गर्लफ्रैंड के नाम का खुलासा कर दिया है।
धौनी ने अब शेयर किया अपने पहले क्रश का नाम
अभी हाल के दिनों में धौनी अपने कुछ साथियों के साथ एक प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे जहां धौनी ने अपने साथियों के साथ खूब मस्ती की। इस दौरान जब धौनी से उनके पहले प्यार के बारे में पूछा गया तो धौनी पहले तो एकदम से खामोश हो गये लेकिन बाद में उन्होंने सबके साथ अपने पहले क्रश का नाम शेयर किया। कैप्टन कूल ने अपने पहले क्रश के बारे में बताते हुए कहा जब वो 12वीं क्लास में पढ़ते थे तब स्वाति नाम की लड़की से उन्हें पहली बार प्यार हुआ था। धौनी ने बताया कि स्वाति ही उनका पहला क्रश थी यह साल 1999 की बात है।
धौनी की फिल्म में लड़की का नाम प्रियंका बताया गया है
धौनी पर बनाई गई फिल्म ‘एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ में धौनी के पहले प्यार का नाम प्रियंका बताया गया था। फिल्म में धौनी और प्रियंका की पहली मुलाकात हवाई जहाज में हुई थी। इस मुलाकात के बाद दोनों के बीच काफी लंबे समय तक अफेयर चला जिसके बाद दोनों ने शादी करने की भी प्लानिंग कर ली थी, लेकिन प्रियंका की एक सड़क हादसे में मौत हो गयी।
IPL की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
धौनी उस समय विदेशी दौरे पर थे, जब उन्होंने प्रियंका के मौत की खबर सुनी तो वो एकदम टूट से गये। धौनी तकरीबन एक साल तक प्रियंका की मौत के सदमे में रहे, लगभग एक साल बाद धौनी ने खुद को क्रिकेट में बिजी कर लिया और तब जाकर वो प्रियंका की यादों से बाहर निकल पाए।

इसके बाद धौनी की जिंदगी साक्षी रावत आईं, साक्षी और धौनी ने 4 जुलाई 2010 को शादी कर ली अब दोनों की एक बेटी जीवा है। आपको बता दें कि कैप्टन कूल ने रांची के डीएवी जेवीएम स्कूल से बारहवीं की पढ़ाई की है। इस वक्त धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल रहे हैं। उनकी टीम अंक तालिका में 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
