विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Champions Trophy 2025: हार के बाद स्‍वदेश पहुंची न्‍यूजीलैंड, भारतीय टीम से बेहतर वेलकम हुआ!- Video

Published: Wed, 12 Mar 2025 05:00 PM (IST)Updated: Wed, 12 Mar 2025 05:23 PM (IST)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में में हार के बाद न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम अब अपने देश वापस लौट चुकी है। ...और पढ़ें

फाइनल में न्‍यूजीलैंड टीम को मिली हार। इमेज- एक्‍स
फाइनल में न्‍यूजीलैंड टीम को मिली हार। इमेज- एक्‍स

HighLights

  1. फाइनल में भारत ने न्‍यूजीलैंड को हराया
  2. दुबई क्रिकेट स्टेडियम में हुई टक्‍कर
  3. ग्रुप स्‍टेज में भारत ने न्‍यूजीलैंड को हराया

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हार के बाद न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम अब अपने देश वापस लौट चुकी है। रविवार को खेले गए फाइनल में भारतीय टीम ने न्‍यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया था। इसके साथ ही टीम इंडिया ने न्‍यूजीलैंड से 25 साल पुरानी हार का बदला भी ले लिया था। चैंपियंस ट्रॉफी 2000 के फाइनल में कीवी टीम ने भारतीय टीम को मात दी थी।

कीवी टीम का हुआ जोरदार स्‍वागत

हार के बाद अब कीवी टीम अपने देश वापस लौट चुकी है। स्‍वदेश वापसी पर न्‍यूजीलैंड का गर्मजोशी से स्‍वागत हुआ। ब्‍लैककैप्‍स ने एक्‍स पर न्‍यूजीलैंड टीम की घर वापसी का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटे-छोटे बच्‍चे अपने पसंदीदा क्रिकेटर की एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे हैं।

इस दौरान बच्‍चे अपने हीरो से ऑटोग्राफ भी लेते हैं, उनके साथ फोटो क्लिक कराते हैं। पूरी टीम का तालियां बजाकर स्‍वागत किया जाता है। एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मी भी मौजूद हैं, जो प्‍लेयर्स का इंटरव्‍यू कर रहे हैं।

फाइनल मुकाबले का हाल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल की बात करें तो न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी चुनी। पहले बैटिंग करने उतरी कीवी टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 251 रन बनाए थे। डेरेल मिचेल ने सबसे ज्‍यादा 63 रन की पारी खेली। जवाब में रोहित शर्मा के अर्धशतक की बदौलत भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया। भारतीय कप्‍तान ने 83 गेंदों पर 76 रन की पारी खेली। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 48 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें: Champions Trophy 2025 में दर्जी बनकर रह गया पाकिस्‍तान, हार के बाद बन रहा मजाक; अपने ही ले रहे मजे

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कीवी टीम का प्रदर्शन

  • पहला मैच: न्‍यूजीलैंड ने पाकिस्‍तान को 60 रन से हराया।
  • दूसरा मैच: न्‍यूजीलैंड ने बांग्‍लादेश को 5 विकेट से मात दी।
  • तीसरा मैच: भारत ने न्‍यूजीलैंड को 44 रन से शिकस्‍त दी।
  • सेमीफाइनल: न्‍यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 50 रन से रौंदा।
  • फाइनल: भारत ने न्‍यूजीलैंड को 4 विकेट से परास्‍त किया।

ये भी पढ़ें: ICC ने किया प्‍लेयर ऑफ द मंथ के नाम का एलान, इस भारतीय स्‍टार ने मारी बाजी; 2 दिग्‍गजों को पछाड़ा