विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs PAK: क्या रद होगा भारत-पाकिस्तान मैच? महामुकाबले से पहले 4 छात्रों ने कर दिया यह काम

By Agency Edited By: Umesh Kumar
Published: Thu, 11 Sep 2025 12:01 AM (IST)

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को रद करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट ...और पढ़ें

भारत-पाकिस्तान मैच रद करने की मांग। फाइल फोटो
भारत-पाकिस्तान मैच रद करने की मांग। फाइल फोटो

HighLights

  1. भारत-पाकिस्तान मैच रद करने की उठी मांग
  2. लॉ के चार छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका

 नई दिल्ली, प्रेट्र। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को रद करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। चार कानून के छात्रों ने यह याचिका दायर की है। इसमें कहा गया है कि पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के साथ मैच आयोजित करना राष्ट्रीय गरिमा और जनभावनाओं के विपरीत संदेश देता है।

याचिका में कहा गया है कि राष्ट्रों के बीच क्रिकेट का उद्देश्य सौहार्द और मित्रता दिखाना होता है। लेकिन पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद जब हमारे लोग शहीद हुए और हमारे सैनिकों ने सब कुछ दांव पर लगा दिया, उस समय पाकिस्तान के साथ खेलना उलटा संदेश देता है कि जब हमारे सैनिक अपनी जान की बाजी लगा रहे हैं, तब हम उसी देश के साथ खेल का जश्न मना रहे हैं जो आतंकियों को पनाह देता है।

14 सितंबर को खेला जाएगा मैच

बता दें कि भारत और पाकिस्तान की टीमें 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2025 में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें ग्रुप-ए में शामिल हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह पहली बार होगा, जब भारत और पाकिस्तान की टीमें मुकाबला खेलेंगी। आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की बाइलेटरल सीरीज खेलने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है।

भारत ने किया दमदार आगाज

गौतलब हो कि बुधवार को भारत ने एशिया कप 2025 में दमदार आगाज किया। यूएई को 93 गेंद और 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने 57 रन बनाए। कुलदीप यादव ने चार विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 27 गेंद पर 1 विकेट गंवाकर 60 रन बनाकर मैच जीत लिया।

यह भी पढ़ें- IND vs UAE: यूएई के खिलाफ Kuldeep Yadav ने दिखाया ट्रेलर, पाकिस्तान के गेंदबाज का तोड़ दिया रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें- IND vs UAE: आउट होकर पवेलियन लौट रहा था बल्लेबाज, तभी सूर्यकुमार यादव ने दिखाया बड़ा दिल