विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kohli से विवाद के बाद ट्रेविस हेड की पत्नी ही नहीं, अमेरिकी रैपर को भी पड़ी गालियां; फैंस ने कमेंट्स में धो डाला

Published: Tue, 26 May 2026 03:36 PM (IST)

आईपीएल 2026 में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच हुए विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। इस ...और पढ़ें

Kohli-Travis Controversy: अमेरिका रैपर भी कोहली-ट्रेविस विवाद में फंसे

Kohli-Travis Controversy: अमेरिका रैपर भी कोहली-ट्रेविस विवाद में फंसे

HighLights

  1. कोहली-ट्रेविस हेड के बीच आईपीएल मैच के दौरान हुई थी नोकझोंक

  2. कोहली-ट्रेविस हेड विवाद में फंसे अमेरिकी रैपर ट्रेविस स्कॉट

  3. ट्रेविस हेड की पत्नी को भी ट्रोलर्स ने बनाया था निशाना

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Kohli-travis Controversy: आईपीएल 2026 में विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा। दोनों दिग्गजों के बीच मैदान पर हुई हल्की-फुल्की नोकझोंक में अब नया मोड़ आ गया है। ट्रेविस हेड की वाइफ जेनिका के बाद अमेरिकी रैपर ट्रेविस स्कॉट को भी सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने निशाना बनाया। उन्हें भी गालियां दी गईं और भद्दे कमेंट्स किए गए। ऐसे में जानते हैं कैसे रेपर ट्रेविस स्कॉट इस मामले में फंसे?

अमेरिका रैपर भी कोहली-ट्रेविस विवाद में फंसे

दरअसल, ये पूरा मामला SRH vs RCB के बीच खेले गए आईपीएल मैच के दौरान शुरू हुआ। रन चेज के समय मैदान पर कोहली और ट्रेविस हेड के बीच कुछ बातचीत हुई थी, जिसने पूरा माहौल बदल दिया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेड ने कोहली से आक्रामक बल्लेबाजी को लेकर कुछ कहा था। इसके जवाब में विराट ने कथित तौर पर मजाकिया अंदाज में उन्हें खुद गेंदबाजी करने के लिए कहा।

मुकाबले के बाद भी दोनों खिलाड़ियों के बीच तनाव खत्म होता नहीं दिखा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दावा किया गया कि पोस्ट मैच हैंडशेक के दौरान हेड ने विराट से हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन कोहली आगे बढ़ गए। इस झगड़े के बाद कुछ फैंस ने हद पार कर दी। उन्होंने ट्रेविस हेड की पत्नी जेसिका हेड को निशाना बनाना शुरू कर दिया। जेसिका को इंस्टाग्राम पर जमकर ट्रोल किया गया। उन्हें गालियां दी गईं और भद्दे कमेंट्स किए गए।

जेसिका हेड ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ‘द एडवरटाइजर’ से बात करते हुए अपना दर्द जाहिर किया। उन्होंने कहा, "ऐसा लग रहा है जैसे वर्ल्ड कप 2023 वाला दौर फिर लौट आया हो। मैं सुबह उठी तो सोशल मीडिया पर गालियों से भरा था। हम तो ठीक हैं, लेकिन लोग मेरे दोस्तों और परिवार को भी टारगेट कर रहे हैं।"

जेसिका ने आगे कहा, "आजकल हर खेल में मेंटल हेल्थ की बात हो रही है। खेल में जुनून होना चाहिए, लेकिन ये नहीं भूलना चाहिए कि खिलाड़ियों के पीछे भी एक परिवार और असली लोग होते हैं। उम्मीद है कि इससे लोग एक-दूसरे के लिए थोड़े दयालु बनेंगे।"

रैपर ट्रेविस स्कॉट कैसे फंसे?

इस विवाद में सबसे अजीब बात ये हुई कि अमेरिकी रैपर ट्रेविस स्कॉट भी फंस गए। कोहली के कुछ फैंस ने नाम कन्फ्यूजन की वजह से रैपर को ही क्रिकेटर ट्रेविस हेड समझ लिया। इसके बाद रैपर की इंस्टाग्राम पोस्ट पर नफरत भरे कमेंट्स की बाढ़ आ गई। लोग उन्हें गालियां देने लगे। ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें- Kohli से लड़ाई के बाद Travis Head की पत्नी को मिली गालियां? परिवार और दोस्तों को भी बनाया निशाना

यह भी पढ़ें- 'ये बचपन का प्यार है', बला की खूबसूरत हैं ट्रेविस हेड की पत्नी; फोटो देख बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी हो जाएगी जलन!

 

image

रैपर ट्रेविस स्कॉट भी फंसे

पहले भी हुआ है ऐसा

ये पहली बार नहीं है जब जेसिका को ट्रोलिंग झेलनी पड़ी हो। 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में जब ट्रेविस हेड ने रोहित शर्मा का शानदार कैच पकड़ा था, तब भी जेसिका को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया गया था। IPL 2026 में कोहली-हेड विवाद के बाद भी उनके साथ वैसा ही हुआ।