Move to Jagran APP

अनुष्का के साथ लंच करने पहुंचे विराट

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने मुंबई में अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ लंच किया। इस तरह इन दोनों के एक साथ लंच करने से ‍इनके संबंधों में आई दरार की खबरों को झटका लगा है।

By sanjay savernEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2015 05:15 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2015 06:31 PM (IST)
अनुष्का के साथ लंच करने पहुंचे विराट

मुंबई। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने मुंबई में अपनी गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ लंच किया। इस तरह इन दोनों के एक साथ लंच करने से इनके संबंधों में आई दरार की खबरों को झटका लगा है।

loksabha election banner

टीम इंडिया चेन्नई में दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त देने के बाद यहां पहुंची थी। वापस लौटते ही कोहली ने अनुष्का के साथ वक्त बिताया। अनुष्का और विराट बांद्रा के रॉयल चाइना रेस्त्रां में साथ लंच करने पहुंचे। दोनों के साथ अनुष्का के पापा कर्नल अजय शर्मा भी थे। ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम में विराट बेहद हैंडसम लग रहे थे वहीं अनुष्का व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जीन्स में नजर आईं।

अनुष्का और विराट अपने रिलेशनशिप को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में हैं। 2013 में एक टीवी विज्ञापन की शूटिंग के दौरान दोनों की पहली बार मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए और दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। वैसे पिछले दिनों यह खबर आई थी कि इनके संबंधों में शादी को लेकर दरार आ गई है। अनुष्का जल्दी शादी करने पर राजी है, लेकिन करियर के मद्देनजर विराट अभी शादी के पक्ष में नहीं है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.