KKR vs RR Live Streaming: होम ग्राउंड पर हार का कलंक मिटाने उतरेगी कोलकाता, टीवी-फोन पर ऐसे देखें लाइव मैच
आईपीएल 2026 में रविवार को भी दो मैच खेले जाएंगे। दिन के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर राजस्थान रॉयल्स से होगी।

कोलकाता की नजर जीत पर।
HighLights
कोलकाता को पहली जीत की तलाश
अजिंक्य रहाणे को करने होंगे सुधार
5वीं जीत पर राजस्थान की नजर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में रविवार को भी दो मैच खेले जाएंगे। दिन के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर राजस्थान रॉयल्स से होगी। मौजूदा सीजन में कोलकाता ने कोई मैच नहीं जीता है। ऐसे में अजिंक्य रहाणे हार का कलंक मिटाना चाहेंगे।
दूसरी और जीत का चौका लगाने वाली राजस्थान रॉयल्स को पिछले मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी। हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रन से रौंदा था। ऐसे में रियान पराग जीत की पटरी पर वापस लौटना चाहेंगे। आइए जानते हैं दोनों टीमों की टक्कर कहां होगी? साथ ही टीवी और मोबाइल पर इस मैच को कैसे देख सकते हैं।
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला कब खेला जाएगा?
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला रविवार, 19 अप्रैल को खेला जाएगा।
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला कहां खेला जाएगा?
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा।
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 का 28वां मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस आधा घंटे पहले दोपहर 3 बजे होगा।
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले को मोबाइल पर जियो-हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं। मैच से जुड़ी सभी अपडेट, अन्य खबरें और मैच रिपोर्ट आप दैनिक जागरण एप और वेबसाइट पर भी पढ़ सकते हैं।
हेड टू हेड
कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल में अब तक 31 बार आमना-सामना हुआ है। दोनों टीमों के बीच कांटे की जंग देखने को मिलती है। कोलकाता ने 16 और राजस्थान ने 14 मैच जीते हैं। वहीं 1 मैच बेनतीजा रहा है।
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, फिन एलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, मनीष पांडे, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, ब्लेसिंग मुजाराबानी, सौरभ दुबे, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा।
राजस्थान रॉयल्स टीम
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, शिम्रोन हेटमायर, रवि सिंह, शुभम दुबे, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह, केना चरक मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला।
