Move to Jagran APP

ये हैं अब तक खेल रत्न पाने वाले 5 क्रिकेटर, एक महिला खिलाड़ी का नाम भी हुआ शामिल

Khel Ratna Award 2021 भारत में काफी समय से खेल पुरस्कारों का आयोजन होता चला आ रहा है लेकिन जो सबसे लोकप्रिय खेल भारत में है उसके सिर्फ पांच ही खिलाड़ियों को अब तक खेल रत्न सम्मान से नवाजा गया है।

By Vikash GaurEdited By: Published: Thu, 28 Oct 2021 03:44 PM (IST)Updated: Thu, 28 Oct 2021 03:44 PM (IST)
ये हैं अब तक खेल रत्न पाने वाले 5 क्रिकेटर, एक महिला खिलाड़ी का नाम भी हुआ शामिल
Khel Ratna Awardee Cricketers list (फोटो जागरण कोलाज)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Khel Ratna Award 2021: साल 1992 में राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की शुरुआत हुई थी। राजीव गांधी खेल पुरस्कार के नाम से इन पुरस्कारों की शुरुआत हुई थी। हालांकि, इसी साल इन खेल पुरस्कारों का नाम देश के सबसे बड़े खेल आइकोन मेजर ध्यानचंद के नाम पर कर दिया गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि करीब 30 साल से इन खेल पुरस्कारों का आयोजन होता चला आ रहा है और सिर्फ पांच ही क्रिकेटरों को अब तक खेल रत्न सम्मान से नवाजा गया है। इनमें अब एक महिला खिलाड़ी भी शामिल हो गई है।

loksabha election banner

क्रिकेट की दुनिया में सबसे पहले खेल रत्न सम्मान पाने वाले सचिन तेंदुलकर पहले खिलाड़ी हैं। बतौर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को साल 1998 में खेल रत्न अवार्ड मिला था। वहीं, 10 साल के बाद 2008 में भारतीय टीम के तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को इस सम्मान से नवाजा गया था। जिस तरह किसी क्रिकेटर को पहली बार खेल रत्न अवार्ड मिलने में 7 साल लगे थे। उसी तरह दूसरे किसी क्रिकेटर को ये सम्मान पाने में एक या दो नहीं, बल्कि दस का इंतजार करना पड़ा था। एक दशक के बाद किसी क्रिकेटर को खेल रत्न सम्मान मिला था।

हैरान करने वाली बात ये है कि साल 2008 के बाद साल 2018 में किसी क्रिकेटर को खेल रत्न सम्मान मिला था। तीसरा खेल रत्न क्रिकेट की दुनिया में विराट कोहली ने अपने नाम किया था। हालांकि, तीसरे से चौथे खेल रत्न के लिए ज्यादा समय नहीं लगा, क्योंकि 2020 में रोहित शर्मा ने खेल रत्न अवार्ड अपने नाम किया था और अब 2021 में फिर से एक क्रिकेटर ने खेल रत्न सम्मान अपने नाम करने में सफलता हासिल की है। इस साल महिला क्रिकेटर मिताली राज को खेल रत्न सम्मान से नवाजा जाएगा और ये अवार्ड हासिल करने वाली वे पहली महिला क्रिकेटर होंगी।

खेल रत्न पाने वाले क्रिकेटर

1998 में सचिन तेंदुलकर

2008 में एमएस धौनी

2018 में विराट कोहली

2020 में रोहित शर्मा

2021 में मिताली राज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.