विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ashes 2023: नजर हटी, दुर्घटना घटी! अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हुए Jonny Bairstow, वीडियो हुआ वायरल

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka Joshi
Published: Sun, 02 Jul 2023 06:04 PM (IST)

Jonny Bairstow Run Out By Alex Carey ENG vs AUS। मैच में इंग्लैंड की तरफ से कप्तान बेन स्टोक्स ने ...और पढ़ें

Ashes 2023: अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हुए Jonny Bairstow, वीडियो हुआ वायरल
Ashes 2023: अजीबोगरीब तरीके से रन आउट हुए Jonny Bairstow, वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Jonny Bairstow Run Out By Alex Carey ENG vs AUS। 2 जुलाई 2023 यानी आज का दिन गलती से भी जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) भूल नहीं पाएंगे। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स में एशेज सीरीज के दूसरा टेस्ट का पांचवें दिन का खेल खेला जा रहा है। इस मैच में कंगारू टीम लगातार दूसरे टेस्ट सीरीज को जीतने के करीब नजर आ रहे है।

मैच में इंग्लैंड की तरफ से कप्तान बेन स्टोक्स ने शानदार शतक जड़ दिया है तो वहीं जॉनी बेयरस्टो के आउट होने का वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। पारी के 52वें ओवर की आखिरी गेंद पर कैमरून ग्रीन की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो जिस तरह से रन आउट हुए उसे वह खुद भी कभी नहीं भूल पाएंगे।

Ashes 2023: खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मार बैठे Jonny Bairstow! इस तरह हुए रन आउट

दरअसल, पारी के 52वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कैमरून ग्रीन (Cameron Green) गेंदबाजी कर रहे थे। उनके सामने क्रीज पर मौजूद थे जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) । इस ओवर की आखिरी गेंद पर कैमरून की तेज तर्रार गेंद पर जॉनी खुद का बचाव करते हुए कोई शॉट नहीं खेलते हुए नजर आए, लेकिन इसके बाद जैसे ही जॉनी क्रीज से आगे बढ़कर अपने साथी खिलाड़ी से बातचीत करने जा रहे थे तो विकेट्स के पीछे से एलेक्स कैरी ने उन्हें रन आउट कर दिया।

नियमों के अनुसार ये बिल्कुल सही था। ऐसे में मौके पर चौका मारते हुए एलेक्स कैरी (Alex Carey) ने शानदार और अविश्वसनीय विकेट टीम को दिलाया। जॉनी इस दौरान 22 गेंदों पर 10 रन ही बना सके। इस रन आउट को देख जॉनी हक्के-बक्के नजर आए और पूरी इंग्लैंड टीम के चेहरे पर सिर्फ मायूसी दिखी। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो हुआ वायरल