विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jhulan Goswami retirement: झूलन गोस्वामी को रिटायरमेंट वनडे मैच में इंग्लैंड की खिलाड़ियों ने दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sat, 24 Sep 2022 08:50 PM (IST)

Jhulan Goswami retirement झूलन गोस्वामी इस मैच में एक भी रन नहीं बना सकीं और गोल्डन डक पर आउट होकर ...और पढ़ें

इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने झूलन गोस्वामी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया (फोटो- ट्विटरः
इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने झूलन गोस्वामी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया (फोटो- ट्विटरः

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के आखिरी वनडे मैच में लॉर्ड्स में बल्लेबाजी के लिए उतरीं। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच की पहली पारी में भारत का 7वां विकेट गिरने के बाद वो 40वें ओवर में बल्लेबाजी के उतरीं। किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि झूलन को इंग्लैंड महिला टीम की तरफ से इस तरह का सम्मान मिलेगा, लेकिन वो जब मैदान पर पहुंची तब इंग्लैंड की टीम की सभी खिलाड़ियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। ये दृष्य अपने आप में बेहद मनमोहक और भावुक कर देने वाला था। 

हालांकि झूलन गोस्वामी इस मैच में एक भी रन नहीं बना सकीं और गोल्डन डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गईं। उन्हें फ्रेया कैंप ने अपनी गेंद पर बोल्ड कर दिया। इस मैच में भारतीय टीम ने 45.4 ओवर में 169 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से स्मृति मंधाना ने 79 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली तो वहीं शेफाली वर्मा और यास्तिका भाटिया डक पर आउट हो गईं। 

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी निराश किया और 4 रन बनाकर आउट हो गईं तो हरलीन देओल का भी बल्ला नहीं चला और 3 रन के स्कोर पर वो पवेलियन लौट गई। दीप्ति शर्मा ने इस मैच में काफी अच्छी पारी खेली और उन्होंने 106 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 68 रन बनाए। पूजा वस्त्रकार ने 22 रन की पारी खेली जबकि हेमलता 2 रन ही बना पाईं। झूलन के अलावा रेणुका सिंह और राजेश्वरी गायकवाड़ भी डक पर आउट हो गईं। इस मैच में 5 भारतीय महिला बल्लेबाज डक पर आउट हो गईं। इंग्लैंड की तरफ से केटी क्रास ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।