Ishant Sharma Net Worth: आलीशान घर से लेकर महंगी कारों तक, करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं ईशांत शर्मा
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा आज अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

ईशांत शर्मा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा आज अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। 2 सितंबर 1988 को दिल्ली में जन्में ईशांत ने 14 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया। उन्होंने 18 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया और मई 2007 में बांग्लादेश के दौरे पर अपना पहला टेस्ट मैच खेला।
करोड़ों में नेटवर्थ
ईशांत शर्मा की नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह करीब 100 करोड़ रुपये है। वह एक आलीशान घर में रहते हैं और उनके पास Audi S5 जैसे मॉडल वाली लग्जरी कारों का कलेक्शन है। बीसीसीआई से मिलने वाली मैच फीस के अलावा वह आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट से तगड़ी कमाई करते हैं। इतना ही नहीं ब्रांड एंडोर्समेंट भी उनके खजाने में इजाफा करता है। इसके अलावा भारतीय तेज गेंदबाज ने रियल एस्टेट होल्डिंग्स और शेयर बाजार में निवेश किया है।
इन फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे
ईशांत कोलकाता नाइटराइडर्स, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, किंग्स 11 पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। लीग के 117 मुकाबलों में उन्होंने 97 विकेट अपने नाम किए हैं। ईशांत शर्मा उन कुछ एक्टिव खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने IPL के पहले सीजन से खेलना शुरू किया था।
टेस्ट में प्रदर्शन पर नजर
इंटरनेशनल क्रिकेट में भी ईशांत के आंकड़े शानदार हैं। उन्होंने 105 टेस्ट की 188 पारियों में 311 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनकी औसत 32.40 की और इकोनॉमी 3.15 की रही। इस प्रारूप में उन्होंने 11 बार 5 विकेट हॉल और 1 बार 10 विकेट हॉल लिया है। वह भारत की ओर से टेस्ट में संयुक्त रूप से 7वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय
- अनिल कुंबले: 619 विकेट
- रविचंद्रन अश्विन: 537 विकेट
- कपिल देव: 434 विकेट
- हरभजन सिंह: 417 विकेट
- रवींद्र जडेजा: 356 विकेट
- ईशांत शर्मा: 311 विकेट
- जहीर खान: 311 विकेट
ईशांत ने खेले 80 वनडे
ईशांत ने 80 वनडे की 78 पारियों में 115 शिकार किए थे। वहीं 14 टी20 इंटरनेशनल में इस तेज गेंदबाज के नाम 8 विकेट हैं। घुटने की चोट के कारण ईशांत 2015 का वनडे वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए और अगले साल ऑस्ट्रेलिया में उनका व्हाइट-बॉल करियर खत्म हो गया। टेस्ट क्रिकेट में उनकी वापसी शानदार रही।
2018 में इंग्लैंड सीरीज में 18 विकेट लेने के बाद, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में शुरुआती तीन टेस्ट मैचों में 11 विकेट लिए; इनमें से भारत ने दो मैच जीते और उस देश में पहली बार ऐतिहासिक सीरीज जीत हासिल की। 2019 में वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ ईशांत ने शानदार प्रदर्शन किया।
