विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, BCCI ने आपातकाल बैठक में लिया फैसला

By Viplove KumarEdited By:
Published: Tue, 04 May 2021 01:08 PM (IST)Updated: Tue, 04 May 2021 05:04 PM (IST)

IPL 2021 Suspended इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें एडिशन को फिलहाल के लिए स्थगित करने का फैसला लिया गया है। ...और पढ़ें

IPL suspended for this season Vice President BCCI Rajeev Shukla
IPL suspended for this season Vice President BCCI Rajeev Shukla

नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें एडिशन को फिलहाल के लिए स्थगित करने का फैसला लिया गया है। कुछ देर पहले बीसीसीआई के अधिकारियों की बैठक खत्म। आईपीएल स्थगित आज का मैच भी नहीं होगा। बाकी फैसला अगले सप्ताह किया जाएगा। बीसीसीआइ के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस बात की जानकारी दी है कि इस सीजन के लिए टूर्नामेंट को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। 

मंगलवार दोपहर शुक्ला ने एएनआई को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लगातार सामने आ रहे कोरोना के मामलों के बीच बोर्ड ने यह कड़ा कदम उठाया है। इस सीजन के आइपीएल को स्थगित करने का फैसला ले लिया गया है। बीसीसीआइ ने बताया, इंडियन प्रीमियर लीग की गवर्निंग काउंसिल और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आपातकाल बैठक में इस बात आम सहमति बनी। हम सभी ने आइपीएल 2021 के इस सीजन के तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का फैसला लिया है। 

गौरतलब है कि सोमवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद सोमवार 3 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइटराइडर्स के मुकाबले को स्थगित करने का फैसला लिया गया। मंगलवार को सुबह चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मुकाबले के स्थगित होने की जानकारी आई।

मंगलवार को ही शाम होने वाले मैच से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिली। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज अमित मिश्रा भी कोरोना संक्रमित बताए जा रहे है। इस वक्त दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम को हार्ड क्वारंटाइन में रखा जा रहा है।