विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिनिस्ट्री के यू-टर्न के बाद भी बांग्लादेश में नहीं दिखाया जाएगा IPL, ब्रॉडकास्टर ने लिया बड़ा फैसला

Published: Mon, 30 Mar 2026 03:53 PM (GMT+05:30)

आईपीएल-2026 का प्रसारण बांग्लादेश में नहीं होगा। जियोस्टार ने इस संबंध में अंतिम फैसला किया है। काफी दिनों से बांग्लादेश ...और पढ़ें

बांग्लादेश में नहीं दिखाया जाएगा आईपीएल

बांग्लादेश में नहीं दिखाया जाएगा आईपीएल

HighLights

  1. बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल का प्रसारण

  2. जियोस्टार ने लिया अंतिम फैसला

  3. काफी दिनों से प्रसारण को लेकर हो रही थी चर्चा

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है। क्रिकेट को पसंद करने वाले हर देश में इसका प्रसारण होता है और फैंस बड़ी दिलचस्पी से इसे देखते हैं। बांग्लादेश में भी इस लीग की फैन फॉलोइंग है, लेकिन आईपीएल-2026 का प्रसारण इस बार बांग्लादेश में नहीं किया जाएगा।

बांग्लादेश में आईपीएल को प्रसारित न करने का फैसला ब्रॉडकास्टर जियोस्टार ने किया है। जियोस्टार ने बांग्लादेश के साथ अपने करार को रद कर दिया है। ये फैसला तब आया है जब बांग्लादेश ने ऐसे संकेत दिए थे कि उनकी सरकार का रुख थोड़ा नरम रहेगा। जाहिर है इस फैसले से बांग्लादेश के फैंस काफी निराश होंगे।

सरकार ने लगाया था बैन

बांग्लादेश सरकार ने कुछ दिन पहले कहा था कि वह अपने आईपीएल प्रसारण बैन करने के पुराने फैसले पर दोबारा विचार करेगी। इससे लगा था कि बांग्लादेश में आईपीएल प्रसारण के रास्ते खुल जाएंगे, लेकिन जियोस्टार के कदम पीछे लेने के बाद सारे रास्ते बंद हो गए हैं। पहले बांग्लादेशी सरकार ने बैन इसलिए लगाया था क्योंकि हाल के दौर में भारत और बांग्लादेश के संबंध ठीक नहीं हैं। इस पर बांग्लादेश सरकार ने विचार करने को कहा था, लेकिन जियोस्टार के फैसले ने सारे रास्ते बंद कर दिए हैं।

समाचार एजेंसी रॉयटर ने अपनी रिपोर्ट में जियोस्टार के पत्र का हवाला देते हुए लिखा है, "करार को तुरंत प्रभाव से रद किया जाता है।"

बताया ये कारण

कंपनी ने अपने लेटर में बताया है कि पार्टनर लगातार फेल रहा और उसने भुगतान में भी करार संबंधी नियमों का पालन नहीं किया। इस फैसले में विमंस प्रीमियर लीग का मामला भी शामिल है। जियोस्टार ने संभवतः दोनों लीगों के करार को बांग्लादेश के साथ रद कर दिया है।

इससे ये लगता है कि आईपीएल को बांग्लादेश में न दिखाने का फैसला राजनीतिक हालात के बजाए दो कंपनियों के बीच का मुद्दा है जिसके केंद्र में जियोस्टार और बांग्लादेश में उसकी पार्टनर कंपनी टीस्पोर्ट्स है।

यह भी पढ़ें- MI vs KKR: रोहित शर्मा का वानखेड़े में तूफान, 6 बड़े रिकॉर्ड्स किए ध्वस्त; कोहली भी छूटे पीछे

यह भी पढ़ें- IPL 2026: MS Dhoni आज RR के खिलाफ नहीं खेलेंगे मैच, CSK के हेड कोच ने माही की इंजरी पर दिया बड़ा अपडेट