IPL 2024 Auction Highlights: मिचेल स्टार्क बने सबसे महंगे खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के साथ चमकी इन युवा भारतीयों की किस्मत
IPL Auction 2024 Updates: आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन का आयोजन पहली बार देश से बाहर हुआ। 19 दिसंबर, मंगलावर को आईपीएल 2024 की नीलामी हुई, जिसमें 10 टीमों ने 77 स्लॉट के लिए 72 खिलाड़ियों को खरीदा। सभी फ्रेंचाइजी के पास कुल मिलाकर 262.95 करोड़ रुपये की राशि थी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL Auction 2024 Live Updates: ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने। कोलकाता नाइट राइडर्स ने मंगलवार को दुबई में आईपीएल 2024 के लिए हुई खिलाड़ियों की मिनी नीलामी में स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा।
इससे पहले, सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी कप्तानी में इस साल ऑस्ट्रेलिया को वनडे विश्व कप का विजेता बनाने वाले पैट कमिंस को 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा।
क्रिकेट फैंस को आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार था, जिसमें 333 प्लेयर्स पर बोली लगी। नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 333 खिलाड़ियों में से 214 भारतीय हैं, जबकि 119 विदेशी प्लेयर शामिल थे।
10 फ्रेंचाइजी के पास कुल 77 स्लॉट खाली थे। यानी ज्यादा-से-ज्यादा 77 खिलाड़ी ही बिक सकेंगे। आईपीएल 2024 ऑक्शन के लिए आरसीबी टीम के पास सबसे ज्यादा पैसा है। आरसीबी के पर्स में 40.75 करोड़ रुपये थे। ऐसे में आरसीबी टीम ऊंची बोली लगाते हुए प्लेयर्स को अपने खेमे में शामिल कर सकते हैं।
इसके साथ ही आज के ऑक्शन खत्म हो गए हैं। आज मिचेल स्टार्क 24 करोड़ 75 लाख में खरीदे जाने वाले सबसे महंगे प्लेयर बने। इसके साथ ही हर्षल पटेल 11 करोड़ 75 लाख में बिकने वाले सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने। समीर रिजवी 8 करोड़ 40 लाख में खरीदे जाने वाले सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने।
सौरव चौहान को 20 लाख बेस प्राइज में आरसीबी के हुए। इसके साथ ही आज के ऑक्शन खत्म हो गए हैं। आज मिचेल स्टार्क 24 करोड़ 75 लाख में खरीदे जाने वाले सबसे महंगे प्लेयर बने। इसके साथ ही हर्षल पटेल 11 करोड़ 75 लाख में बिकने वाले सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने।
इसके साथ ही समीर रिजवी 8 करोड़ 40 लाख में खरीदे जाने वाले सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने।
- शिवालिक शर्मा 20 लाख बेस प्राइस में मुंबई के हुए।
- स्वप्रिल सिंह 20 लाख बेस प्राइस में आरसीबी के हुए।
- जी अजितेश विकेटकीपर 20 लाख बेस प्रइस में अनसोल्ड रहे।
- अविनाश अरावेल्ली 20 लाख बेस प्राइस में चेन्नई के हुए।
- केएल श्रीजीत 20 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
- नांद्रे बर्गर 50 लाख बेस प्राइस में राजस्थान के हुए।
- गुरजपनीत सिंह 20 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
- साकिब हुसैन को 20 लाख में कोलकाता ने खरीदा।
- मोहम्मद अरशद खान बेस प्राइस के साथ लखनऊ के हुए।
- न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल 1 करोड़ बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।
- अफगानी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी 1 करोड़ 50 लाख में मुंबई इंडियंस के हुए।
- वेस्टइंडीज के विकेटकीपर शाई होप 75 लाख बेस प्राइस में दिल्ली कैपिटल्स के हुए।
- गस एटकिन्सन 1 करोड़ के बेस प्राइस में कोलकाता नाइट राइडर्स के हुए।
- दुश्मंथा चमीरा 1 करोड़ में रहे अनसोल्ड
- मैट हेनरी और एडम मिल्ने अनसोल्ड रहे।
- स्वास्तिक चिकारा 20 लाख बेस प्राइस में दिल्ली कैपिटल्स के हुए।
- अमनदीप खरे 20 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
- अबिद मुश्ताक राजस्थान रायल्स के 20 लाख बेस प्राइस में हुए।
- रोहित रायुडू 20 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
- मनीष पांडे 50 लाख बेस प्राइस में कोलकाता नाइट राइडर्स के हुए।
- राइली रूसो 2 करोड़ के बेस प्राइज से 8 करोड़ के बीच की जंग के बाद पंजाब सुपर किंग्स के हुए।
- करुण नायर 50 लाख के बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
- 2 करोड़ के बेस प्राइज के साथ सटीव स्मिथ रहे अनसोल्ड।
- लॉकी फर्ग्युसन 2 करोड़ बेस प्राइस के साथ आरसीबी के हुए।
- मुजीब उर रहमान 2 करोड़ बेस प्राइस में कोलकाता के हुए।
- वकार सलामखेल 50 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
- सौरव चौहान 20 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
- प्रिंस चौधरी ने 20 लाख बेस प्राइस में पंजाब किंग्स ने खरीदा।
- जथावेद सुब्रमण्यम को 20 लाख बेस प्राइस में हैदराबाद ने खरीदा।
- गौरव चौधरी, केएम आसिफ और विपिन सौरभ 20 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
- साकिब हुसैन को नहीं मिला कोई खरीदार।
- मोहम्मद कैफ को भाी 20 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे
- अभिनाष शेट्टी 20 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
- गुरजपनीत सिंह 20 लाख बेस प्राइस में रहे अनसोल्ड।
- पृथ्वी राज 20 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
- शुभम अग्रवाल 20 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
रॉबिन मिज के लिए 20 के बेस प्राइस से बोली शुरू हुई। चेन्नई और मुंबई के बीच खिलाड़ी के लिए 1 लाख 30 लाख तक जंग छिड़ी। इसके बाद खिलाड़ी के लिए मुंबई और गुजरात के बीच 2 करोड़ 80 लाख तक बोली लगी। इसके बाद हैदराबाद की एंट्री हुई। ऐसे में 3 करोड़ 60 लाख में खिलाड़ी को गुजरात ने अपनी टीम में शामिल किया।
- तुनष कोटियन 20 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
- कमलेश नागरकोटी 30 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
- सुमित कुमार के लिए 20 लाख बेस प्राइस से शुरू होते हुए दिल्ली ने पहला दांव खेला। इसके बाद केकेआर की एंट्री हुई। खिलाड़ी को एक करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।
- प्रदोष पॉल और रोहित रायुडू 20 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
- आशुतोष शर्मा ऑलराउंडर को 20 लाख में पंजाब किंग्स ने खरीदा।
- विश्वनाथ सिंह और शशांक सिंह को पंजाब सुपर किंग्स ने 20 लाख बेस प्राइस में अपनी टीम में शामिल किया।
- तनय त्यागराजन 20 लाख के बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
- जी अजितेश 20 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
- टाइमल मिल्स और एडम मिल्ने रहे अनसोल्ड
- मुस्तफिजुर रहमान 2 करोड़ बेस प्राइस में चेन्नई सुपर किंग्स के हुए
- जाए रिचर्डसन 1 करोड़ 50 लाख के बेस प्राइज के साथ ऑक्शन में आए। उनके लिए आरसीबी और दिल्ली के बीच जमकर जंग हुई। उन्हें 5 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।
- 50 लाख बेस प्राइज के साथ नुवान तुषारा को 4 करोड़ 80 लाख में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।
- संदीप वॉरियर और ल्यूक वुड 50 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
- स्वास्तिक चिककारा, रितिक ईश्वरन, हिम्मत सिंह, शशांक सिंह और सुमित वर्मा 20 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
- ऑलराउंडर नमन धीर को 20 लाख बेस प्राइस में मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया।
- हर्ष दुबे 20 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
- अंशुल कंबोज को 20 लाख बेस प्राइस में मुंबई ने खरीदा।
- फिन एलन, कॉलिन मुनरो 1 करोड़ 50 लाख बेस प्राइस के साथ रहे अनसोल्ड।
- Sherfane Rutherford को 1 करोड़ 50 लाख में केकेआर ने खरीदा।
- Ashton Turner को एक करोड़ में लखनऊ ने खरीदा।
- क़ैस अहमद और माइकल ब्रेसवेल रहे अनसोल्ड।
- Rassie Van Der Dussen 2 करोड़ बेस प्राइस में रहे अनसोल्ड।
- टॉम कुरेन को 1 करोड़ 50 लाख बेस प्राइस में आरसीबी ने खरीदा।
- जेम्स नीशम, ओडियन स्मिथ और कीमो पॉल रहे अनसोल्ड
-
- डेविड विली को लखनऊ ने 2 करोड़ बेस प्राइस में खरीदा
- शाई होप और दुष्मंता चमीरा अनसोल्ड रहे
-
- बेन द्वारशुइस 50 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे
-
- मैट हेनरी 75 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे
-
- काइल जैमिसन 1 करोड़ बेस प्राइस में रहे अनसोल्ड
-
- स्पेंसर जॉनसन ने 50 लाख बेस प्राइज से शुरू होकर 10 करोड़ तक गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जंग छेड़ी। अंत में गुजरात टाइटंस उन्हें खरीदने में सफल रही।
-
- टाइमल मिल्स 1 करोड़ 50 लाख बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।
- सेट-10 से पहले खिलाड़ी शिव सिंह 20 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
- मानव सुथार को 20 लाख के बेस प्राइस में गुजरात टाइटंस ने खरीदा।
- एम सिद्धार्थ के 20 लाख बेस प्राइस से लेकर 2 करोड़ 40 लाख में लखनऊ सुपर जायट्ंस के हुए।
- मुरुगन अश्विन 20 लाख बेस प्राइस में अपने लिए खरीदार ढूंढने में असफल रहे।
- श्रेयस गोपास को 20 लाख के बेस प्राइस में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।
- पुलकित नारंग 20 लाख में अनसोल्ड रहे।
- 20 लाख बेस प्राइस में कुलदीप यादव रहे अनसोल्ड।
- 20 लाख के बेस प्राइस में आकाश सिंह हैदराबद की टीम में शामिल हुए।
- कार्तिक त्यागी 20 लाख के बेस प्राइस से शुरू होकर अंत में 60 लाख में गुजरात टाइटंस के हुए।
- रसिख डार 20 लाख बेस प्राइस में दिल्ली कैपिटल्स के हुए।
- ईशान पोरेल 20 लाख के बेस प्राइस में अपने लिए खरीदार ढूंढने में असफल रहे।
इस लिस्ट में सबसे पहले तेज गेंदबाज यश दयाल पर आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच जंग शुरू हुई। 20 लाख के बेस प्राइस से खिलाड़ी के 5 करोड़ तक बोली लगी। अंत में 5 करोड़ में खिलाड़ी को आरसीबी ने खरीदा।
सुशांत मिश्रा पर 20 लाख के बेस प्राइस में सबसे पहले मुंबई ने बोली लगाना शुरू किया। इसके साथ गुजरात बीच में आई। अंत में 2 करोड़ 20 लाख में गुजरात टाइटंस के हुए।
कुमार कुशाग्र को 20 लाख बेस में सबसे पहले चेन्नई ने खरीदने की कोशिश की। इसके बाद गुजरात की टीम के साथ चेन्नई की जंग हुई। इसके बाद 1 करोड़ तक पहुंचते पहुंचते चेन्नई पीछे हट गई। यहां दिल्ली की एंट्री हुई। दोनों के बीच खिलाड़ी के लिए जमकर बोली लगी। अंत में 7 करोड़ 20 लाख में कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।
40 लाख के बेस प्राइज में इंग्लिश खिलाड़ी टॉम कोहलर-कैडमोर को आरआर ने खरीदा।
रिकी भुई को 20 लाख बेस प्राइस में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।
उर्विल पटेल और विष्णु सोलंकी 20 लाख बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
20 लाख के बेस प्राइस में अनकैप्ड खिलाड़ी रमनदीप सिंह को केकेआर ने अपनी टीम में शामिल किया।
40 लाख के बेस प्राइस में सबसे पहले पंजाब ने खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बोली लगाई। इसके बाद गुजरात की टीम सामने आई और दोनों के बीच खिलाड़ी के लिए 40 लाख से शुरू हुई बोली 7 करोड़ 40 लाख तक गई।
अंत में शाहरुख खान को इस रकम में गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में शामिल किया।
मो. अरशद खान, राज अंगद बावा और विवरांत शर्मा 20 लाख बेस प्राइस में रहे अनसोल्ड।
20 लाख बेस प्राइस में अर्शिन कुलकर्णी को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने खरीदा।
20 लाख के बेस प्राइस में ऋतिक शौकीन रहे अनसोल्ड
अंगकृष रघुवंशी 20 लाख के बेस प्राइस में केकेआर के हुए।
20 लाख बेस प्राइस के साथ समीर रिजवी पर सबसे पहले चेन्नई ने दांव खेला। इसके बाद गुजरात की टीम सामने आई। दोनों के बीच खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बोली 8 करोड़ 40 लाख तक गई। अंत में खिलाड़ी को चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 करोड़ 40 लाख की भारी रकम पर अपनी टीम में शामिल किया।
रोहन कुन्नूमल, सौरव चौहान, प्रियांश आर्य और मनन वोहरा 20 लाख बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।
20 लाख के बेस प्राइस के साथ दिल्ली ने सबसे पहले शुभम दुबे के लिए बाजी लगाई। इसके बाद राजस्थान ने एंट्री की, 20 लाख से शुरू हुई बाजी 5 करोड़ 80 लाख तक गई। ऐसे में खिलाड़ी को राजस्थान ने खरीदा लिया है।
अफगानिस्तान के स्पिनर मोहम्मद वकार सलामखिल 50 लाख के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।
इंग्लैंड के अकील हुसैन 50 लाख के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।
न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी 75 लाख बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।
द. अफ्रीका के तबरेज शम्सी 50 लाख के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।
अफगानिस्तान के मुजीब रहमान 2 करोड़ बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।
श्रीलंका के तेज गेंदबाज 50 लाख के बेस प्राइस के साथ 4 करोड़ 60 लाख में मुंबई इंडियंस के हुए। लखनऊ और मुंबई ने खिलाड़ी के लिए बोली लगाई।
जोश हेजलवुड 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे।
जयदेव उनादकट 50 लाख के बेस प्राइस में 1 करोड़ 60 लाख में हैदराबाद के हुए। जयदेव के लिए दिल्ली और हैदराबाद ने बोली लगाई।
2 करोड़ बेस प्राइज के साथ ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पर दिल्ली और मुंबई ने शुरुआती दांव खेला। इसके बाद कोलकाता और गुजरात ने गेंदबाज पर बोली लगाई, जो 24 करोड़ तक चली गई। कोलकाता ने मिचेल स्टार्क को 24 करोड़ 75 लाख में खरीदा है।
50 लाख बेस प्राइस में शिवम मावी पर लखनऊ ने पहली बोली लगाी। इसके बाद आरसीबी और लखनऊ के बीच बोली लगी। 50 लाख से शुरू हुई बोली 5 करोड़ तक चली गई। अंत में लखनऊ ने 6 करोड़ 40 लाख में गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल किया।
उमेश यादव जो करोड़ के बेस प्राइस के साथ ऑक्शन में उतरे हैं। उन्हें लेकर गुजरात और हैदराबाद के बीच शुरुआत बोली लगी। इसके बाद 5 करोड़ में गुजरात रही। इसके बाद दिल्ली ने गेंदबाज पर दांव खेला और 5 करोड़ 20 लाख की बोली लगाई।
अंत में खिलाड़ी को 5 करोड़ 80 लाख में गुजरात टाइटंस ने खरीदा।
1 करोड़ के बेस प्राइज के साथ वेस्टइंडीज के गेंदबाज Alzarri Joseph पर दिल्ली और चेन्नई ने शुरुआती बोली लगाई। इसके बाद दिल्ली और लखनऊ के बीच बोली जारी रही। इसके बाद लखनऊ और आरसीबी के बीच गेंदबाज को लेकर बोली जारी रही। गेंदबाज के लिए 1 करोड़ से शुरू होकर 11 करोड़ तक बोली लगी।अंत में कैरेबियाई गेंदबाज 11 करोड़ 50 लाख में आरसीबी के हुए।
चौथे सेट में कैप्ड गेंदबाजों पर लगेगी बोली।
Lockie Ferguson 2 करोड़ के बेस प्राइस में रहे अनसोल्ड
चेतन सकारिया 50 लाख में केकेआर के हुए
Josh Inglis 2 करोड़ बेस प्राइस में रहे अनसोल्ड।
KS Bharat को 50 लाख बेस प्राइस में केकेआर ने खरीदा।
कुसल मेंडिस रहे अनसोल्ड
Philip Salt इंग्लैंड के विकेटकीपर 1.50 करोड़ के बेस प्राइस में अनसोल्ड रहे।
Tristan Stubbs के बेस प्राइस 50 लाख में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।
तीसरे सेट में टीमें विकेटकीपर पर बोली लगाएंगी। अब देखना होगा कि इसमें क्या खास देखने को मिलता है। बहुत टीमों को इसकी जरूरत है। इसमें काफी सारे भारतीय खिलाड़ी खरीदे जाएंगे।
Wanindu Hasaranga और Pat cummins को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा।
Daryl Mitchell, शार्दुल ठाकुर, रचिन रवींद्र को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा।
Azmatullah Omarzai को गुजरात टाइटंस ने खरीदा।
Gerald Coetzee को मुंबई इंडियंस ने खरीदा।
हर्षल पटेल और क्रिस वोक्स को पंजाब सुपर किंगस ने खरीदा।
Chris Woakes 2 करोड़ के बेस प्राइस में इंग्लैंड के खिलाड़ी को पंजाब सुपर किंग्स ने 4 करोड़ 20 लाख में पंजाब किंग्स ने खरीदा।
Daryl Mitchell के लिए 1 करोड़ के बेस प्राइस से बोली शुरू हुई। इसके लिए भी पंजाब ने बोली लगाना शुरू किया। इसके बाद दिल्ली की बीच में एंट्री हुई। इसके बाद 11.75 पर जब पंजाब की दिल्ली से बोली खत्म हुई तो बीच में चेन्नई सुपर किंग्स आई। इसके बाद सीएसके और पंजाब के बीच मामला फंस गया। अंत में 14 करोड़ में चेन्नई सुपर किंग्स ने न्यूजीलैंड खिलाड़ी को खरीदा।
Harshal Patel के लिए गुजरात और पंजाब शुरू से ही सामने आए हैं। दोनों के बीच 2 करोड़ से बोली शुरू होकर 10 करोड़ 75 लाख तक गई। इसके बाद लखनऊ की टीम बीच आई, जिन्होंने 11 करोड़ की बोली लगाई। अंत में पंजाब सुपर किंग्स ने 11 करोड़ 75 लाख में खरीदा।
Gerald Coetzee 2 करोड़ बेस प्राइस के साथ साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस ने पांच करोड़ में खरीदा।
पैट कमिंस के लिए मुंबई इंडियंस ने 4 करोड़ 60 लाख की बोली लगाई। चेन्नई ने 4 करोड़ 80 लाख की बोली लगाकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को अपनी तरफ लाने की कोशिश की। रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर ने 5 कोरड़ बोली शुरू की। चैलेंजर्स और सुपर किंग्स के बीच जमकर बोली लगी। अंत में बैंग्लोर और हैदराबाद के बीच भी जमकर बोली लगी। वे आईपीएल इतिहास में खरीदे जाने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।
20 करोड़ 50 लाख में हैदराबाद के हुए पैट कमिंस।
Azmatullah Omarzai 50 लाख के बेस प्राइस में गुजरात टाइंट्स के हुए।
2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ एक बार फिर शार्दुल को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स और हैदराबाद के बीच जमकर बोली लगी। 4 करोड़ में शार्दुल ठाकुर को चेन्नई ने खरीदा।
Rachin Ravindra 50 लाख बेस प्राइस के साथ आए। कीवी खिलाड़ी के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और हैदराबाद ने जमकर बोली लगाई। इस बीच गुजरात ने भी एक बार बोली लगाई। अंत में रचिन 1 करोड़ 80 लाख में चेन्नई सुपर किंग्स के हुए।
आईपीएल 2024 का सबसे महंगा सेट ऑलराउंडर का है, जिसमें जमकर पैसा बहाएंगी फ्रेंचाइजी।Wanindu Hasaranga 1 करोड़ 50 लाख के SRH के हुए।
7.40 करोड़ में Rovman Powell को आरआर ने खरीदा
Travis head को SRH ने 6.8 करोड़ में खरीदा
4 करोड़ में दिल्ली के हुए Harry Brook।
मनीष पांडे, करूण नायर, Steve Smith और Rilee Rossouw रहे अनसोल्ड।
Travis Head को हैदराबाद ने 6 करोड़ 80 लाख में खरीदा।
Karun Nair रहे अनसोल्ड।
2 कोरड़ के बेस प्राइस के साथ अनसोल्ड रहे Steve Smith।
Manish Pandey 50 लाख में रहे अनसोल्ड।
दिल्ली कैपिटल्स ने हैरी ब्रूक को 4 करोड़ रुपये में खरीदा!। ट्रैविस हेड होंगे अगले खिलाड़ी!
रोवमैन पॉवेल को आरआर ने 7,40 करोड़ में खरीदा। अब तक के सबसे महंगे प्लेयर रहे। रिले रोसौव रहे अनसोल्ड
आईपीएल 2024 में नीलामी में बिकने वाले पहले खिलाड़ी हैं - रोवमैन पॉवेल। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है
10 टीमों द्वारा कुल 77 खिलाड़ियों, जिनमें 30 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट भरे जाएंगे। 333 खिलाड़ियों में 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं, जिनमें से 2 एसोसिएट देशों से हैं। लिस्ट में 116 कैप्ड खिलाड़ी, 215 अनकैप्ड खिलाड़ी और एसोसिएट देशों के 2 खिलाड़ी हैं।
10 टीमों ने कुल 174 खिलाड़ियों को रिटेन किया जबकि 81 खिलाड़ियों को रिलीज किया गया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने सबसे अधिक संख्या में खिलाड़ियों को रिलीज किया, जिसमें सबसे ज्यादा स्लॉट भरे जाएंगे।
आईपीएल 2024 (IPL 2024) के मिनी ऑक्शन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 19 दिसंबर 2023 को दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी होगी। 10 टीमों के पास कुल 77 स्लॉट खाली है, जिसके लिए कुल 333 खिलाड़ियों का नाम ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
दिग्गज पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर का मानना है कि मुंबई इंडियंस के नवनियुक्त कप्तान हार्दिक पांड्या इस टीम में नई सोच लेकर आएंगे, क्योंकि रोहित थके हुए नजर आ रहे थे और पिछले कुछ वर्षों से उन्होंने बल्लेबाजी में पर्याप्त योगदान नहीं दिया।
आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से मई के अंत तक होने की संभावना है। अभी आईपीएल के लिए शेड्यूल का एलान नहीं किया गया है। दरअसल अहले साल भारत में चुनाव भी होने है और ऐसे में चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का एलान होने के बाद ही शेड्यूल की घोषणा की जाएगी।
10 फ्रेंचाइजी मिलकर कुल 262.5 करोड़ रुपये खर्च करेंगी। यह रुपये टीमों में विभाजित हैं। सबसे ज्यादा रकम गुजरात टाइटंस के पास है, जिसका पर्स 38.15 करोड़ रुपये का है।
आईपीएल 2024 सीजन के लिए नीलामी मंगलवार को दुबई के कोका-कोला एरीना में होगी। 10 फ्रेंचाइजी को मिलकर कुल 77 स्थान भरने हैं। सबसे ज्यादा खिलाड़ी खरीदने की जरुरत कोलकाता नाइटराइडर्स को है। केकेआर को अपना स्क्वाड पूरा करने के लिए 12 स्थान भरने हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स के पास 32.7 करोड़ रुपये का पर्स बचा है।
रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट - नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज, श्रेयस अय्यर, जेसन रॉय, सुनील नरेन, सुयष शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा और वरुण चक्रवर्ती।
आईपीएल 2024 सीजन के लिए आज दुबई के कोका-कोला एरीना में मिनी नीलामी का आयोजन होगा। भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से नीलामी का लाइव प्रसारण शुरू होगा। इस बार की नीलामी काफी दिलचस्प मानी जा रही है क्योंकि कई दिग्गज नाम शॉर्ट लिस्ट हुए हैं। 333 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया, जिसमें से 10 फ्रेंचाइजी मिलकर 77 खिलाड़ियों को खरीदेंगी। आज मिचेल स्टार्क सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों के लिए फैसले का दिन है कि इन्हें खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी कितनी रकम खर्च करने को तैयार रहेंगी।
मिशेल स्टार्क : आठ वर्ष बाद आइपीएल में वापसी कर रहे आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क गेंदबाजी के कारण किसी भी टीम के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। इसी वजह से उन पर नीलामी के दौरान बड़ी बोली लग सकती है।
रचिन रवींद्र : इस साल हुए वनडे विश्व कप में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रवींद्र नीलामी में आकर्षण का केंद्र होंगे। रचिन ने दोनों तेज और स्पिन गेंदबाजी के विरुद्ध अच्छी बल्लेबाजी की थी। रचिन का आधार मूल्य 50 लाख रुपये है।
शार्दुल ठाकुर : भारत में तेज गेंदबाजी आलराउंडर ज्यादा नहीं है। इसी कारण नीलामी में उनपर विशेष ध्यान दिया जाता है। कभी-कभी शार्दुल भले ही महंगे साबित होते हैं, लेकिन विकेट लेने के मामले में वह माहिर गेंदबाज हैं। इसके अलावा बल्लेबाजी में भी शार्दुल उपयोगी साबित होते हैं।
पैट कमिंस : आस्ट्रेलिया के विश्व विजेता कप्तान पैट कमिंस इस नीलामी में सबसे महंगे बिकने के दावेदार हैं। उन्होंने कंगारू टीम को डब्ल्यूटीसी की ट्राफी दिलाई और फिर वनडे विश्व कप का चैंपियन भी बनाया। उनकी नेतृत्व क्षमता मैदान और ड्रेसिंग रूम में कारगर साबित हो सकती है।
गेराल्ड कोएट्जे : दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जे विश्व कप में पांच सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल थे। टी-20 में उनके रिकार्ड को देखकर पता चलता है कि वह आक्रामक हैं। उनके लिए टीमों के बीच होड़ रहेगी
हर्षल पटेल : भारतीय गेंदबाज हर्षल पटेल आइपीएल में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। आरसीबी ने उन्हें 2022 की नीलामी में 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। हर्षल के पास भारतीय परिस्थितियों का अच्छा ज्ञान है। उनपर इस बार भी अच्छी बोली लगने की आशा है।
ऑस्ट्रेलिया, द.अफ्रीका, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी आइपीएल 2024 में पूरे टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहेंगे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाड़ी सीमित समय के लिए मौजूद रहेंगे।
हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड मई के पहले सप्ताह में उपलब्ध होंगे। इंग्लैंड के खिलाड़ियों की उपलब्धता टी-20 विश्व कप को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम पर निर्भर करेगी। इंग्लैंड के युवा लेग स्पिनर रेहान अहमद ने नीलामी से नाम वापस ले लिया है।
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान 22 मार्च से 11 मई तक ही उपलब्ध रहेंगे, जबकि तस्कीन अहमद और शोरिफुल इस्लाम आइपीएल के अगले सत्र के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
आइपीएल के अगले सत्र में प्रत्येक ओवर में तेज गेंदबाजों को दो बाउंसर डालने की अनुमति होगी। बल्ले और गेंद के बीच मुकाबले को बराबरी का अवसर देने के लिए यह पहल की जा रही है। भारतीय घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैय्यद मुश्ताक अली ट्राफी के 2023-24 सत्र में इस बदलाव का प्रयोग किया गया था।
आइपीएल का अगला सत्र 22 मार्च से शुरू हो सकता है। आस्ट्रेलिया, द.अफ्रीका, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी आइपीएल 2024 में पूरे टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहेंगे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाड़ी सीमित समय के लिए मौजूद रहेंगे।
हालांकि ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड मई के पहले सप्ताह में उपलब्ध होंगे। इंग्लैंड के खिलाडि़यों की उपलब्धता टी-20 विश्व कप को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम पर निर्भर करेगी।
पिछली बार नीलामी में सैम कुर्रन आइपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे जिन्हें पंजाब किंग्स ने 18.85 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा था। इस बार यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोई खिलाड़ी कुर्रन का यह रिकार्ड तोड़ने में सफल रहेगा।
पहली बार आईपीएल इतिहास में कोई महिला खिलाड़ियों की नीलामी कराएगी। मल्लिका सागर दुबई में होने वाले मिनी ऑक्शन में ऑक्शनर की भूमिका निभाती हुए नजर आएगी। इससे पहले वह विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी में नजर आई थी।
आईपीएल 2024 की नीलामी में कुछ ऐसे प्लेयर्स भी है, जिन्हें इस वक्त कोई इतना जानता नहीं है। ऐसे में फ्रेंचाइजी इन्हें खरीदकर रातोंरात इन्हें अमीर बनाकर पूरी दुनिया में इनकी पहचान करा सकती है। लिस्ट में अर्शिन कुलकर्णी, शुभम दुबे, मुशीर खान, समीर रिजवी, कुमार कुशाग्र का नाम शामिल हैं।
दक्षिण अफ्रीका के 17 साल के क्वेना माफाका आईपीएल 2024 की नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर है। वहीं, 38 साल मोहम्मद नबी आईपीएल 2024 नीलामी में शॉर्टलिस्ट किए गए सबसे उम्र वाले खिलाड़ी हैं।
केएल राहुल, क्विंटन डिकॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, दीपक हुडा, कृष्णप्पा गौतम, क्रुणाल पांड्या, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, प्रेरक मांकड़, युद्धवीर सिंह, मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, नवीन-उल-हक।
संजू सैमसन, जोस बटलर, शिमरन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, आर अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी , संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, प्रसिद्ध कृष्णा।
शिखर धवन, जितेश शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, लियम लिविंगस्टोन, अथर्व ताइदे, ऋषि धवन, सैम करन, सिकंदर रजा, शिवम सिंह, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, राहुल चाहर, विद्वथ कावेरप्पा, हरप्रीत भाटिया।
ऋषभ पंत, डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, एनरिक नोर्तजे, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, खलील अहमद, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार।
अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, अनमोलप्रीत सिंह, उपेंद्र यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, मार्को यानसेन, वॉशिंगटन सुंदर, सनवीर सिंह, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, टी नटराजन, उमरान मलिक, मयंक मारकंडे।
रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडॉर्फ।
एमएस धोनी, डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, रवींद्र जडेजा, मिचेल सैंटनर, मोईन अली, शिवम दुबे, निशांत सिंधु, अजय मंडल, राजवर्धन हंगरगेकर, दीपक चाहर, महेश तीक्ष्णा, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना।
नीतीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज, श्रेयस अय्यर, जेसन रॉय, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, सुयश शर्मा, हर्षित राणा, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
डेविड मिलर, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, आर साई किशोर, राशिद खान, जोश लिटिल, मोहित शर्मा
आरसीबी- फाफ डू प्लेसी, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार वीशाक, अनुज रावत, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, अकाशदीप, रीस टॉपली, हिमांशू शर्मा और रंजन कुमार।
आईपीएल 2024 ऑक्शन में मिचेल स्टार्क सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले हैं, क्योंकि इस साल अपना दूसरा विश्व कप जीतने के बाद उनकी ज्यादा डिमांड बढ़ गई है। नीलामी से एक दिन पहले मॉक ऑक्शन के दौरान आरसीबी ने 18.5 करोड़ रुपये में मिचेल स्टार्क को अपने साथ जोड़ा।
आईपीएल 2024 ऑक्शन का आयोजन 19 दिसंबर 2023 (मंगलवार) को दुबई के कोका कोलाएरिना में आयोजित होगा। ये नीलामी दोपहर 1 बजे से शुरू होगी।
1. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)- 13.15 करोड़ रुपये
2. राजस्थान रॉयल्स (RR)- 14.5 करोड़ रुपये
3. मुंबई इंडियंस (MI)- 15.25 करोड़ रुपये
4. गुजरात टाइटंस (GT)- 13.85 करोड़ रुपये
5. दिल्ली कैपिटल्स (DC)- 28.95 करोड़ रुपये
6. पंजाब किंग्स (PBKS)- 29.1 करोड़ रुपये
7. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)- 31.4 करोड़ रुपये
8.कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)- 32.7 करोड़ रुपये
9. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)- 34 करोड़ रुपये
10. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)- 40.75 करोड़ रुपये
आईपीएल 2024 ऑक्शन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 19 दिसंबर 2023 को दुबई कोका कोलाएरिना में प्लेयर्स पर बोली लगेगी। आईपीएल 2024 ऑक्शन दोपहर 1 बजे से शुरू होगा। ये पहली बार है जब देश से बाहर आईपीएल की नीलामी होगी।