विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी को कैसे करें आउट? इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ने बता दिया पूरा प्लान

Published: Tue, 21 Apr 2026 05:08 PM (IST)

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ने अपने दोस्त के साथ बात करते हुए बताया है कि गेंदबाज वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ क्या प्लान बना सकते है।

वैभव सूर्यवंशी गेंदबाजों के लिए बन रहे हैं काल

वैभव सूर्यवंशी गेंदबाजों के लिए बन रहे हैं काल

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी आईपीएल का दूसरा ही सीजन खेल रहे हैं और इतने में ही वह गेंदबाजों के लिए खौफ का दूसरा नाम बन गए हैं। उनकी बल्लेबाजी की शैली आक्रामक है जो किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ती है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को आउट करना हर गेंदबाज के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीवन फिन ने 15 साल के बल्लेबाज को आउट करने का प्लान बताया है।

वैभव ने जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड जैसे विश्व स्तरीय गेंदबाजों को भी नहीं छोड़ा और उनकी भी कुटाई कर डाली। वैभव ने बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का मारा था जिसे देख हर कोई हैरान रह गया था। इस युवा बल्लेबाज ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में अभी तक खेले छह मैचों में 41 के औसत और 36.54 की स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं।

फिन ने की तारीफ

फिन ने अपनी टीम के पूर्व साथी स्टुअर्ट ब्रॉड से बातचीत करते हुए वैभव को आउट करने के प्लान पर बात की। इस दौरान फिन ने मजाक करते हुए कहा, "जब आपका कप्तान वैभव को गेंदबाजी करने को कहे तो आप पिंडली में चोट या मांसपेशियों के खिंचने का नाटक करें।"

फिर उन्होंने वैभव की तारीफ करते हुए कहा, "उनको गेंदबाजी करना काफी मुश्किल लगता है? ट्रेनिंग के उनके वीडियो देख रहा था जिसमें जोफ्रा आर्चर ने सब कुछ ट्राय कर लिया था। वह फुल लैंग्थ, शॉर्ट लैंग्थ, सीधी, फुल, सभी तरह की गेंदें फेंक चुके थे और सभी बाउंड्री के लिए जा रही थीं।"

फिन का प्लान

फिर फिन ने वैभव के खिलाफ गेंदबाजी का प्लान भी बताया। उन्होंने कहा, "जब कोई इस तरह से स्वतंत्र बल्लेबाजी करता है तो आप सोचते हैं कि कुछ अंदर आती गेंद, टाइट लाइन और बैक ऑफ लैंग्थ पर गेंदबाजी कर सकते हैं और लेग साइड को बचाकर चल सकते हैं।"

फिन ने कहा कि वैभव को सरप्राइज कर आउट किया जा सकता है। उन्होंने कहा, "आप कुछ गेंदें टाइट लाइन पर फेंके। इसके बाद आप फुल और स्लो गेंद फेंकें जो उनसे दूर हो जिसे खेलने के लिए वह जाएं तो आप उन्हें हैरान कर सकते हैं और वह आउट हो सकते हैं।"

यह भी पढ़ें- IPL 2026 से बाहर हुए Ayush Mhatre, CSK में उनकी जगह लेने के लिए ये 5 धाकड़ प्लेयर्स हैं सबसे बड़े दावेदार

यह भी पढ़ें- CSK खेमे में मची खलबली, IPL 2026 के बीच टीम का टॉप स्कोरर हुआ पूरे सीजन से बाहर