विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL 2026: मैदान पर CSK के नए शेर संजू सैमसन बन गए 'बिल्ली', स्टेज पर इस काम से भागते आए नजर

Published: Fri, 01 May 2026 12:11 PM (IST)Updated: Fri, 01 May 2026 12:14 PM (IST)

आईपीएल-2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे संजू सैमसन बेशक बल्ले से लय में दिख रहे हों, लेकिन ...और पढ़ें

संजू सैमसन इस सीजन चेन्नई के लिए खेल रहे हैं

संजू सैमसन इस सीजन चेन्नई के लिए खेल रहे हैं

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे संजू सैमसन ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। दाएं हाथ का ये बल्लेबाज इस सीजन दो शतक जमा चुका है और इसी कारण उन्हें चेन्नई का नया शेर कहा जा रहा है, लेकिन एक कार्यक्रम में संजू बिल्ली बन गए।

चेन्नई की इस सीजन स्थिति अच्छी नहीं है। वह शुरुआत में लगातार हार झेलने के बाद अब पटरी पर लौटती दिख रही है। हालांकि, अभी भी उसे लंबा सफर तय करना है और इसमें संजू का शेर बने रहना बहुत जरूरी है।

नहीं कर पाए

मैदान पर अपने चौके-छक्कों से फील्डरों को भगाने वाले संजू फ्रेंचाइजी के एक इवेंट में स्टेज पर पहुंचे, लेकिन वह खुद एक काम से भागते हुए, बचते हुए नजर आए। दरअसल, स्टेज पर चेन्नई के कुछ खिलाड़ी बैठे हुए थे। तभी इवेंट का होस्ट संजू बीट बॉक्सिंग करने की कहता है। बीट बॉक्सिंग का मतलब मुंह से म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स जैसी आवाज निकालना है। संजू से ये होता नहीं है तो वह बिल्ली की आवाज निकाल देते हैं। ये देख सभी हंसने लगते हैं।

 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

संजू हैं नंबर-1

संजू इस सीजन चेन्नई के बल्लेबाजी क्रम की जान हैं। वह अभी तक टीम के लिए सबसे ज्या्दा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। संजू ने इस सीजन अभी तक आठ मैच खेले हैं और 304 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 169.83 का रहा है तो औसत 50.67 का रहा है।

यह भी पढ़ें- GT vs RCB: रजत पाटीदार के कैच को लेकर हुए विवाद पर आरसीबी ने तोड़ी चुप्पी, अंपायर पर उठाए सवाल

यह भी पढ़ें- IPL 2026 Points Table: आरसीबी नहीं बन पाई नंबर-1, जीतने के बाद भी गुजरात का प्वाइंट्स टेबल में है पुराना वाला हाल