IPL 2026 Prize Money: लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी RCB पर करोड़ों की बरसात, रनर्स-अप टीम को मिले कितने रुपये?
IPL आईपीएल 2026 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में खेला गया। विजेता टीम RCB ...और पढ़ें

IPL 2026 Prize Money: कितनी मिली आईपीएल के 19वें सीजन की चैंपियन टीम को प्राइज मनी?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL Winner Prize Money: आईपीएल 2026 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। फाइनल मैच में आरसीबी ने जीटी को हराकर लगातार दूसरे आईपीएल सीजन में ट्रॉफी अपने नाम की।
मैच में आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बैटिंग करते हुए जीटी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए।
156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत संतुलित रही। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया और टीम की जीत की नींव रखी। आरसीबी ने 18 ओवर में पांच विकेट खोकर 161 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
IPL 2026 Prize Money: आरसीबी पर हुई करोड़ों को बरसात
खिताबी मैच के बाद चैंपियन टीम आरसीबी (RCB IPL 2026 Prize Money) पर करोड़ों की बरसात हुई। बता दें कि आईपीएल 2026 में बीसीसीआई ने कुल 46.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का पुरस्कार दिया। विजेता टीम आरसीबी को आईपीएल ट्रॉफी के साथ 20 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली। पिछली बार भी विजेता आरसीबी टीम को इतने ही रुपये मिले थे। वहीं, उपविजेता टीम को 13 करोड़ रुपये की राशि इनाम के रूप में मिली।
इसके अलावा प्लेऑफ तक पहुंचने वाली अंक तालिका की तीसरे और चौथे स्थान की टीमों को भी करोड़ों रुपये मिले। क्वालिफायर-2 मैच हारकर तीसरे स्थान पर रही राजस्थान रॉयल्स को 7 करोड़ रुपये, जबकि एलिमिनेटर मैच से बाहर होकर चौथे स्थान पर रही सनराइजर्स हैदराबाद को 6.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली। आइए जानते हैं विजेता-उपविजेता के अलावा कौन-कौन से अवॉर्ड्स दिए गए और उनकी इनामी राशि क्या रही।
- प्लेयर ऑफ द मैच- 5 लाख रुपये- विराट कोहली
- इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन- 10 लाख रुपये- वैभव सूर्यवंशी
- सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन- कार- वैभव सूर्यवंशी
- सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच -एक लाख रुपये- वैभव सूर्यवंशी
- सुपर सिक्सेस ऑफ द मैच- एक लाख रुपये- वैभव सूर्यवंशी
- ऑन द गो 4s ऑफ द मैच- एक लाख रुपये- साई सुदर्शन
- ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द मैच -एक लाख रुपये- मोहम्मद सिराज
- फेयर प्ले अवॉर्ड-ट्रॉफी-पंजाब किंग्स
- पर्पल कैप-10 लाख रुपये-कगिसो रबाडा
- ऑरेंज कैप- 10 लाख रुपये- वैभव सूर्यवंशी
- मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द सीजन-15 लाख रुपये- वैभव सूर्यवंशी
- पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड (पांच या उससे ज्यादा मैच होस्ट-50 लाख रुपये-ईडन गार्डन्स (क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ द बंगाल)
पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड (चार या उससे कम मैच होस्ट) -25 लाख रुपये-धर्मशाला (हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन)
यह भी पढ़ें- IPL 2026: फाइनल को लेकर RCB के खेमे में क्या चर्चा हुई? भुवनेश्वर कुमार ने कर दिया खुलासा
156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत संतुलित रही। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया और टीम की जीत की नींव रखी। आरसीबी ने 18 ओवर में पांच विकेट खोकर 161 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
