विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IPL 2026 Points Table: मुंबई की जीत के बाद क्‍या है प्‍वाइंट्स टेबल का ताजा हाल? 'सरपंच' का ताज बरकरार

Published: Tue, 05 May 2026 10:33 AM (IST)

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के 47वें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को 8 गेंदें शेष रहते छह विकेट से पटखनी ...और पढ़ें

मुंबई इंडियंस 9वें स्‍थान पर बरकरार (Pic Credit - IPL.com)

मुंबई इंडियंस 9वें स्‍थान पर बरकरार (Pic Credit - IPL.com)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। आईपीएल 2026 में लगातार रोमांचक मैच देखने को मिल रहे हैं। यह सिलसिला सोमवार को वानखेड़े स्‍टेडियम पर भी जारी रहा, जहां मुंबई इंडियंस ने हाई स्‍कोरिंग मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को 8 गेंदें शेष रहते छह विकेट से मात दी। मुंबई ने इस जीत के साथ ही प्‍लेऑफ की अपनी उम्‍मीदों को जिंदा रखा।

बता दें कि लखनऊ सुपरजायंट्स ने आईपीएल 2026 के 47वें मैच में पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 228/5 का स्‍कोर बनाया। जवाब में मुंबई इंडियंस ने 18.4 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। मुंबई की यह 10 मैचों में तीसरी जीत रही जबकि लखनऊ की 9 मैचों में सातवीं हार। लखनऊ के लिए प्‍लेऑफ की राह बेहद कठिन बन गई है।

प्‍वाइंट्स टेबल का हाल

आईपीएल 2026 के 47वें मैच के बाद प्‍वाइंट्स टेबल में कोई बदलाव नहीं हुआ। मुंबई इंडियंस ने मुकाबला जरूर जीता, लेकिन उसकी रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ। वह 9वें स्‍थान पर जमी हुई है। वहीं, लखनऊ अपने लचर प्रदर्शन के कारण आखिरी स्‍थान यानी 10वें पायदान पर काबिज है।

कौन हैं टॉप-4 टीमें

बता दें कि पंजाब किंग्‍स की टीम आईपीएल 2026 की प्‍वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्‍थान पर बरकरार है। श्रेयस अय्यर (जिन्‍हें सरपंच भी कहा जाता है) के नेतृत्‍व वाली पंजाब किंग्‍स के 9 मैचों में 13 अंक हैं। वहीं, रजत पाटीदार के नेतृत्‍व वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 9 मैचों में 12 अंक के साथ दूसरे स्‍थान पर जमी हुई है। सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्‍थान रॉयल्‍स भी 12 अंकों के साथ क्रमश: तीसरे व चौथे स्‍थान पर हैं।

insidept

सीएसके की वापसी

गुजरात टाइटंस के भी 12 अंक हैं, लेकिन वो रन रेट के कारण पांचवें स्‍थान पर काबिज है। रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्‍व वाली चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की टीम 9 मैचों में 8 अंक के साथ छठे स्‍थान पर है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीमें क्रमश: सातवें और आठवें स्‍थान पर जमी हुई हैं। बता दें कि आईपीएल 2026 के प्‍लेऑफ में टॉप-4 टीमें क्‍वालीफाई करेंगी।

यह भी पढ़ें- MI vs LSG: जीत से खुश हुए कप्‍तान सूर्यकुमार यादव, मुंबई इंडियंस से जुड़े खोले कई राज

यह भी पढ़ें- MI vs LSG Highlights: रोहित-रिकल्टन की पारी से मुंबई को मिली जीत, लखनऊ के खिलाफ किया ऐतिहासिक रन चेज