विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MI vs KKR: रोहित शर्मा ने मचाया भयंकर कोहराम, वानखेड़े में कोलकाता के गेंदबाजों के उड़ाए परखच्चे; बना दिया रिकॉर्ड

Published: Sun, 29 Mar 2026 10:24 PM (IST)

रोहित शर्मा ने वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक जमाया ...और पढ़ें

रोहित शर्मा ने खेली तूफानी पारी

रोहित शर्मा ने खेली तूफानी पारी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अपनी फिटनेस पर जमकर मेहनत करने वाले रोहित शर्मा ने आईपीएल-2026 के अपने पहले ही मैच में ऐसा रूप दिखाया जिसे देख कोई भी गेंदबाज कांप जाए। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने रविवार को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 23 गेंदों पर अर्धशतक जमा दिया।

इसी के साथ रोहित ने एक रिकॉर्ड भी बना दिया। ये उनका आईपीएल में अभी तक का सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2015 के फाइनल में 25 गेंदों पर अर्धशतक जमाया था। रोहित ने रियान रिकल्टन के साथ पारी की शुरुआत की और शुरू से ही कोलकाता के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े।

बरसाए चौके-छक्के

पहले ओवर में रोहित ने सिर्फ एक रन लिया। दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर ब्लेसिंग मुजरबानी पर चौका मार अपने हाथ खोले। तीसरे ओवर में उन्होंने वैभव अरोड़ा पर एक छक्का मारा। रोहित ने सबसे ज्यादा वरुण चक्रवर्ती की हालत खराब की। पांचवां ओवर लेकर आए वरुण के ओवर में रोहित ने पहली ही गेंद पर चौका, फिर छक्का और फिर चौका मारा। छठे ओवर में कार्तिक त्यागी पर उन्होंने छक्का जड़ा। इस ओवर की चौथी गेंद पर भी उन्होंने छक्का मारा।

शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब

ये रोहित का आईपीएल में 50वां 50प्लस स्कोर है। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर के मामले में अपने पुराने जोड़ीदार शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं। इसके लिए उन्हें चार अर्धशतक जमाने होंगे। धवन ने 53 बार आईपीएल में 50 से ज्यादा का स्कोर किया है। इस मामले में नंबर-1 पर विराट कोहली हैं जिन्होंने 72 बार ये काम किया है। दूसरे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं जिनके नाम 66 बार 50 प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है। धवन तीसरे नंबर पर हैं।

यह भी पढ़ें- MI vs KKR: बीच मैच में Angkrish Raghuvanshi को मिला था खास मैसेज, सुनते ही गेंदबाजों पर टूटा पड़ा ये युवा बल्लेबाज; जमाई फिफ्टी

यह भी पढ़ें- MI vs KKR: मुंबई के गोल्डन आर्म बने 'लॉर्ड' ठाकुर, कोलकाता के करोड़पतियों का किया शिकार; पहले ही मैच में छा गए शार्दुल