विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

KKR vs PBKS Playing-11: कोलकाता ने लिया बड़ा फैसला, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन को किया बाहर; जानिए वजह

Published: Mon, 06 Apr 2026 07:25 PM (IST)

कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में अपनी प्लेइंग-11 को लेकर बड़ा फैसला किया ...और पढ़ें

वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन बाहर

वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन बाहर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल-2026 अभी तक अच्छा नहीं रहा है। टीम ने अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाए हैं और इन दोनों मैचों में टीम का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा है। आज कोलकाता अपने घर में पंजाब किंग्स के खिलाफ उतर रही है और उसने प्लेइंग-11 को लेकर बड़ा फैसला किया है। कोलकाता ने इस मैच में टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जब प्लेइंग-11 में बदलाव के बारे में बताया तो इसमें दो नाम शामिल थे जो कोलकाता की जान माने जाते हैं। रहाणे ने बताया कि उनके दो मुख्य स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन को इस मैच में मौका नहीं मिला है। इन दोनों की जगह रोवमैन पावेल और नवदीप सैनी आए हैं।

इसलिए हुए बाहर

रहाणे ने इन दोनों को बाहर करने का कारण भी बताया। रहाणे ने कहा कि वरुण को चोट लगी है और नरेन की तीबयत खराब है इसी कारण ये दोनों खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं। इन दोनों के न होने से कोलकाता की गेदंबाजी कमजोर हुई है। दोनों कोलकाता की जान समझे जाते हैं। टीम की गेंदबाजी पहले ही कमजोर है। हर्षित राणा और आकाशदीप चोटों के कारण बाहर हैं। राणा की जगह टीम में आने वाले नवदीप सैनी आज कोलकाता के लिए अपना डेब्यू करेंगे। पावेल भी इस फ्रेंचाइजी के लिए अपना पहला मैच खेलेंगे।

पंजाब ने नहीं किया बदलाव

वहीं शानदार फॉर्म में चल रही पंजाब ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। वह उसी टीम के खिलाफ उतरी है जो पिछले मैच में थी। पंजाब की नजरें लगातार तीसरी जीत पर हैं तो वहीं कोलकाता लगातार तीसरी हार से बचना चाहेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: प्रियांश आर्या, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बरार।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पावेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, सौरभ दुबे।

यह भी पढ़ें- IPL 2026: एक बार फिर उठी इंपैक्ट प्लेयर नियम के खिलाफ आवाज, अब इस विदेशी खिलाड़ी ने खोला मोर्चा

यह भी पढ़ें- IPL 2026: बल्लेबाजों के तूफान को रोकने राशिद खान तैयार कर रहे हैं 'ब्रह्मास्त्र', मिस्ट्री स्पिनर ने खुद किया खुलासा