Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2025 Auction: पृथ्वी शॉ से लेकर डेविड वॉर्नर तक, इन खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार, देखिए अनसोल्ड प्लेयर्स की पूरी लिस्ट

    Updated: Tue, 26 Nov 2024 12:11 PM (IST)

    आईपीएल में खेलना हर क्रिकेटर का सपना होता है लेकिन इस बार कई खिलाड़ियों का ये सपना टूट गया। आईपीएल-2025 के लिए मेगा नीलामी में 10 फ्रेंचाइजियों ने कई दिग्गजों को नकार दिया। इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं। पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर को कोई खरीदार नहीं मिला। शार्दुल ठाकुर भी खाली हाथ रहे। देखिए अनसोल्ड प्लेयर्स की पूरी लिस्ट।

    Hero Image
    डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ को नहीं मिला खरीदार

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल में खेलना कई खिलाड़ियों का सपना होता है। इसलिए जब आईपीएल नीलामी होती है तो खिलाड़ी जमकर रिजस्ट्रेशन करवात हैं। आईपीएल-2025 की मेगा नीलामी को लेकर भी कई खिलाड़ियों ने अपना नाम लिखवाया था, लेकिन हर किसी का आईपीएल खेलने का सपना साकार नहीं हो सका। कई खिलाड़ी इस नीलामी में नहीं बिके और इसमें डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन जैसे दिग्गजों के नाम शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत के कई बड़े नाम इस साल आईपीएल का हिस्सा नहीं होंगे। इनमें शार्दुल ठाकुर, सरफराज खान के नाम शामिल हैं। हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जो इस सीजन आईपीएल में नहीं बिके।

    यह भी पढ़ें- IPL 2025 Auction: पंत से लेकर वैभव, जानिए किसे मिला कितना पैसा, एक क्लिक में देखिए सोल्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

    अनसोल्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

    नाम              बेस प्राइस

    डेविड वार्नर - 2 करोड़

    अनमोलप्रीत सिंह- 30 लाख

    यश ढुल - 30 लाख

    केन विलियमसन- 2 करोड़

    मयंक अग्रवाल- 1 करोड़

    पृथ्वी शॉ- 75 लाख

    माधव कौशिक- 30 लाख

    पुखराज मान- 30 लाख

    फिन एलन - 2 करोड़

    डेवाल्ड ब्रेविस - 75 लाख

    बेन डकेट - 2 करोड़

    ब्रैंडन किंग - 75 लाख

    पथुम निसांका - 75 लाख

    स्टीव स्मिथ - 2 करोड़

    सचिन धास - 30 लाख

    सलमान निजार - 30 लाख

    ल्यूस डु प्लॉय - 50 लाख

    शिवालिक शर्मा- 30 लाख

    वकार सलामखिल- 75 लाख

    कार्तिक त्यागी- 40 लाख

    पीयूष चावला - 50 लाख

    मुजीब उर रहमान- 2 करोड़

    विजयकांत व्यासकांत- 75 लाख

    अकील होसेन - 1.50 करोड़

    आदिल रशीद- 2 करोड़

    केशव महाराज- 75 लाख

    साकिब हुसैन- 30 लाख

    विदवथ कावेरप्पा - 30 लाख

    राजन कुमार- 30 लाख

    प्रशांत सोलंकी- 30 लाख

    झटवेद सुब्रमण्यन - 30 लाख

    मुस्तफिजुर रहमान- 2 करोड़

    नवीन-उल-हक - 2 करोड़

    उमेश यादव- 2 करोड़

    रिशद हुसैन- 75 लाख

    राघव गोयल- 30 लाख

    बैलापुडी यसवंत - 30 लाख

    रिचर्ड ग्लीसन- 75 लाख

    अल्जारी जोसेफ- 2 करोड़

    ल्यूक वुड- 75 लाख

    अर्पित गुलेरिया- 30 लाख

    जेसन बेहरेनडोर्फ - 1.50 करोड़

    शिवम मावी- 75 लाख

    नवदीप सैनी- 75 लाख

    दिवेश शर्मा- 30 लाख

    नमन तिवारी- 30 लाख

    ओटनील बार्टमैन - 75 लाख

    दिलशान मदुशंका - 75 लाख

    एडम मिल्ने- 2 करोड़

    विलियम ओ'रूर्के - 1.50 करोड़

    चेतन सकारिया- 75 लाख

    संदीप वारियर- 75 लाख

    लांस मॉरिस- 1.25 करोड़

    ऑली स्टोन- 75 लाख

    अंशुमन हुडा - 30 लाख

    आशीर्वाद मुजरबानी- 75 लाख

    विजय कुमार- 30 लाख

    काइल जैमिसन - 1.50 करोड़

    क्रिस जॉर्डन - 2 करोड़

    अविनाश सिंह- 30 लाख

    प्रिंस चौधरी- 30 लाख

    उत्कर्ष सिंह- 30 लाख

    शार्दुल ठाकुर- 2 करोड़

    डेरिल मिशेल- 2 करोड़

    मयंक डागर- 30 लाख

    ऋषि धवन - 30 लाख

    शिवम सिंह- 30 लाख

    गस एटकिंसन - 2 करोड़

    सिकंदर रज़ा- 1.25 करोड़

    सरफराज खान- 75 लाख

    काइल मेयर्स - 1.50 करोड़

    मैथ्यू शॉर्ट- 75 लाख

    इमानजोत चहल - 30 लाख

    माइकल ब्रेसवेल - 1.50 करोड़

    अब्दुल बासित - 30 लाख

    राज लिम्बनी- 30 लाख

    शिवा सिंह- 30 लाख

    ड्वेन प्रिटोरियस - 75 लाख

    ब्रैंडन मैकमुलेन - 30 लाख

    अतीत शेठ- 30 लाख

    रोस्टन चेज़- 75 लाख

    नाथन स्मिथ - 1 करोड़

    रिपल पटेल- 30 लाख

    संजय यादव- 30 लाख

    उमंग कुमार- 30 लाख

    दिग्विजय देशमुख -30 लाख

    यश डबास- 30 लाख

    तनुश कोटियन - 30 लाख

    ख्रीवित्सो केंस - 30 लाख

    जॉनी बेयरस्टो - 2 करोड़

    उपेन्द्र यादव- 30 लाख

    शाई होप- 1.25 करोड़

    केएस भरत - 75 लाख

    एलेक्स कैरी - 1 करोड़

    अवनीश अरवेल्ली - 30 लाख

    हार्विक देसाई - 30 लाख

    जोश फिलिप - 75 लाख

    एलआर. चेतन - 30 लाख

    तेजस्वी दहिया- 30 लाख

    यह भी पढ़ें- IPL 2025 Auction: मुंबई इंडियंस ने बचाई तेंदलुकर की लाज, नहीं तो लग जाता करियर पर दाग