विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुबई में क्रिसमस पार्टी पर एक साथ नजर आए MS Dhoni और Rishabh Pant, तस्वीर हुई वायरल

Published: Mon, 25 Dec 2023 10:10 PM (IST)

Christmas MS Dhoni-Rishabh Pant ऋषभ पंत और एमएस धोनी को हाल ही में दुबई में दोस्तों के साथ समय बिताते ...और पढ़ें

ऋषभ पंत ने धोनी के परिवार के साथ मनाया क्रिसमस। फोटो- सोशल मीडिया
ऋषभ पंत ने धोनी के परिवार के साथ मनाया क्रिसमस। फोटो- सोशल मीडिया

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Christmas MS Dhoni-Rishabh Pant: पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने सोमवार, 25 दिसंबर को अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्रिसमस मनाया। इस दौरान विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भी मौजूद थे। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

ऋषभ पंत और एमएस धोनी को हाल ही में दुबई में दोस्तों के साथ समय बिताते हुए देखा गए थे। पंत आईपीएल 2024 की नीलामी के दौरान दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टेबल पर भी थे और उन्होंने पैडल उठाकर टीम के लिए बोली लगाई थी।

एमएस धोनी की बेटी ने शेयर की तस्वीर

एमएस धोनी की बेटी जीवा ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस को क्रिसमस सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की। इस पोस्ट में एमएस धोनी को पत्नी साक्षी, बेटी जीवा, ऋषभ पंत और कई अन्य दोस्तों के साथ पोज देते देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- 'उम्मीद है वह मुझे गलत साबित...' Sunil Gavaskar ने पहले टेस्ट के लिए इस तेज गेंदबाज की तैयारियों पर जताया संदेह

View this post on Instagram

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni)

ऋषभ पंत के आईपीएल 2024 में खेलने की उम्मीद

बता दें कि एक कार दुर्घटना में गंभीर चोट लगने के बाद ऋषभ पंत रिहैब पर हैं, फिलहाल वह टीम से बाहर हैं। फैंस को उम्मीद है कि वह आईपीएल 2024 में खेलते हुए देखे जा सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने उनके खेलने पर उम्मीद जताई है।

IPL 2024 में खेलते दिखेंगे MS Dhoni

वहीं, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद एमएस धोनी आईपीएल खेलते हैं। साल 2023 में ऐसा माना गया था कि वह उनका आखिरी आईपीएल सीजन होगा, लेकिन फैंस के प्यार के चलते उन्होंने आईपीएल से संन्यास नहीं लिया। फिलहाल घुटने की सर्जरी के बाद वह भी रिहैब पर हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs SA: 'मुझे पता है आप क्या बोलना...' T20 World Cup के सवाल पर Rohit Sharma ने दिया ऐसा जवाब कि हंसने लगे लोग