Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL Successful Captain: धोनी या रोहित? कौन हैं IPL का सबसे सफल कप्तान, लिस्ट में इस नंबर पर किंग कोहली

    Updated: Thu, 14 Mar 2024 07:00 AM (IST)

    आईपीएल 2024 (IPL 2024) की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का आगाज होना है जिसके लिए सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम से जुड़ रहे हैं। आईपीएल में किसी भी टीम को चैंपियन बनाने में कप्तान की भूमिका अहम होती है जिसके फैसले और समझदारी के दम पर टीम सफलता हासिल करती हैं।

    Hero Image
    IPL इतिहास के 5 सबसे सफल कप्तान, जानें धोनी-रोहित से कितने पीछे हैं कोहली

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2024 (IPL 2024) की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का आगाज होना है, जिसके लिए सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम से जुड़ रहे हैं। आईपीएल में किसी भी टीम को चैंपियन बनाने में कप्तान की भूमिका अहम होती है, जिसके फैसले और समझदारी के दम पर टीम सफलता हासिल करती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आईपीएल में कई ऐसे क्रिकेटर देखने को मिले हैं, जिन पर फ्रेंचाइजी को काफी भरोसा हैं और उनकी कप्तानी में टीम ने कई बार खिताब भी जीते हैं। आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं आईपीएल इतिहास के 5 सबसे सफल कप्तानों के नाम।

    IPL इतिहास के 5 सबसे सफल कप्तान, जानें धोनी-रोहित से कितने पीछे हैं कोहली

    महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni- CSK)

    लिस्ट में पहले नंबर पर सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का नाम, जिनकी कप्तानी में सीएसके ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता। इसके अलावा धोनी राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम के भी कप्तान रह चुके हैं। धोनी की कप्तानी में सीएसके ने साल 2010, 2011, 2018, 2021 और साल 2023 में आईपीएल ट्रॉफियां जीती।

    रोहित शर्मा (Rohit Sharma- MI)

    दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम हैं, जिनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने भी पांच बार आईपीएल का टाइटल अपने नाम किया। आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा के पास नहीं हैं। इस बार हार्दिक पांड्या की अगुआई में मुंबई इंडियंस छठे खिताब को जीतना चाहेंगी। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस साल 2013,2015,2017,2019 और 2020 में चैंपियन बनीं।

    गौतम गंभीर (Gautam Gambhir- KKR)

    तीसरे नंबर पर गौतम गंभीर का नाम हैं, जिन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) और कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की हैं।बतौर कप्तान गंभीर ने साल 2009 से 2018 तक कुल 129 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 79 मैचों में जीत हासिल की। गंभीर ने अपनी कप्तानी में KRR को 2 बार 2012, 2014 में आईपीएल का खिताब जिताया है।

    विराट कोहली (Virat Kohli- RCB)

    चौथे नंबर पर विराट कोहली का नाम है, जिनकी कप्तानी में आरसीबी टीम अभी तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई। विराट कोहली की कप्तानी में भले ही आरसीबी कोई खिताब नहीं जीत पाई हो, लेकिन आरसीबी ने कई बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई जरूर किया।

    डेविड वॉर्नर (David Warner- DC)

    लिस्ट में पांचवें नंबर पर डेविड वॉर्नर का नाम, जिनकी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में आईपीएल का खिताब जीता था। डेविड वॉर्नर अब दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं, जिन्होंने पिछले साल ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में दिल्ली टीम की कमान संभाली थी।