विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साउथ अफ्रीका के दिग्गज को मुंबई इंडियंस ने बनाया नया कोच, रोहित शर्मा के साथ मिलकर करेंगे काम

By Viplove KumarEdited By:
Published: Fri, 16 Sep 2022 12:02 PM (GMT+05:30)

टीम के बारे में बाउचर ने कहा यह एक बहुत की मजबूत खिलाड़ी है और कप्तानी बेहद सशक्त इंसान के ...और पढ़ें

IPL 2023 Mumbai Indians appoints Mark Boucher as Head Coach
IPL 2023 Mumbai Indians appoints Mark Boucher as Head Coach

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को नया मुख्य कोच मिल गया है। साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर और कोच मार्क बाउचर को यह जिम्मेदारी दी गई है। शुक्रवार 16 सितंबर को इस बात की घोषणा की गई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच की भूमिका अदा कर रहे महेला जयवर्धने को टीम ने नई जिम्मेदारी दी है।

आइपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को अपनी टीम के नए कोच के नाम की घोषणा की। साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज को यह जिम्मेदारी दी गई है। मुंबई की टीम आइपीएल 2023 के नए सीजन में अपने नए कोच के साथ टूर्नामेंट में उतरेगी। बाउचर के पास साउथ अफ्रीका की नेशनल टीम को लंबे समय तक कोचिंग देने का अनुभव है। 2017 से 2022 तक जयवर्धने ने टीम के मुख्य कोच की भूमिका निभाई। इस दौरान 2017, 2019 और 2020 में टीम ने आइपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

बाउचर ने बताया, "मुंबई इंडियंस का हेड कोच बनाया जाना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। इस टीम ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में बेहद ही शानदार कामयाबी हासिल की है। टीम का इतिहास बेहद शानदार है और इसी वजह से यह टीम विश्व पटल पर अपनी एक अलग पहचान बनाती है। मैं अपनी इस जिम्मेदारी को लेकर बेहद उत्साहित हूं और टीम का सम्मान बनाए रखते हुए उसे वो सफलता दिलाने की कोशिश करूंगा जिसकी वो चाह रखती है।"

टीम के बारे में बाउचर ने कहा, "यह एक बहुत की मजबूत खिलाड़ी है और कप्तानी बेहद सशक्त इंसान के हाथ में है। टीम के खिलाड़ी बहुत ही प्रतिभाशाली हैं। मैं इस शानदार टीम में अपने योगदान से कुछ बेहतर जोड़ने का प्रयास करूंगा।"