Move to Jagran APP

IPL 2021: डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ा टीम इंडिया का पूर्व गेंदबाज

भारतीय क्रिकेटर विनय कुमार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी और डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के टैलेंट स्काउट डिवीजन में शामिल हो गए हैं। हाल ही में टीम इंडिया को पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल भी इससे जुडे थे।

By TaniskEdited By: Published: Thu, 29 Jul 2021 06:25 PM (IST)Updated: Thu, 29 Jul 2021 06:25 PM (IST)
IPL 2021: डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ा टीम इंडिया का पूर्व गेंदबाज
डिफेंडिंग चैंपियंस मुंबई इंडियंस की टीम। (फाइल फोटो)

मुंबई, एएनआइ। पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनय कुमार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फ्रेंचाइजी और डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के टैलेंट स्काउट डिवीजन में शामिल हो गए हैं। हाल ही में टीम इंडिया को पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल भी  इससे जुडे थे। 37 वर्षीय पूर्व गेंदबाज मुंबई इंडियंस प्रबंधन और कोचिंग स्टाफ के साथ मिलकर काम करेंगे।

loksabha election banner

मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने एक बयान में कहा, 'मुझे खुशी है कि विनय हमारे टैलेंट स्काउट प्रोग्राम में शामिल हुए। मुंबई इंडियंस युवाओं को तराशने और प्रतिभा तलाशने  की मजबूत बुनियादी सिद्धांतों पर स्थापित है। मुझे विश्वास है कि विनय हमारी विचारधारा और स्काउटिंग स्ट्रेथ में योगदान देंगे।' प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 17 साल के करियर में, विनय ने कर्नाटक को 2 बार रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाई और मुंबई इंडियंस की टीम जब 2015 और 2017 में आइपीएल खिताब जीती तो इसके हिस्सा थे। विनय ने फरवरी 2021 में क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा की। पूर्व दाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज ने भारत के लिए 1 टेस्ट मैच, 31 वनडे और 9 टी20 खेले।

मुंबई इंडियंस के टैलेंट स्काउट डिवीजन में शामिल होने के बाद विनय ने कहा, 'मुंबई इंडियंस के साथ फिर से जुड़ने के लिए यह अवसर मिलने पर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुंबई इंडियंस खेल के हर पहलू में उत्कृष्टता के लिए प्रयास करती है और स्काउटिंग टैलेंट निस्संदेह उनकी प्रमुख ताकत है। यह एक नया अध्याय है और व्यक्तिगत रूप से मैं इसे क्रिकेट को वापस कुछ देने के अवसर के तौर पर देखता हूं।'

बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार को आइपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों के कार्यक्रम की घोषणा की। 27 दिनों की अवधि में कुल 31 मैच खेले जाएंगे। कोरोना के कारण मई की शुरुआत में टूर्नामेंट को बीच में रोकना पड़ा था। ऐसे में बाकी बचे मैच 19 सितंबर से यूएई में खेले जाएंगे। पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन््न्््ई सुपरकिंग्स के बीच होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.