विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2021 को लेकर BCCI ने किया बड़ा ऐलान, UAE में खेले जाएंगे बाकी बचे मैच

By Vikash GaurEdited By:
Published: Sat, 29 May 2021 01:17 PM (IST)Updated: Sat, 29 May 2021 04:06 PM (IST)

IPL 2021 इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बीसीसीआइ के उपाध्यक्ष राजीव ...और पढ़ें

IPL 2021 के बाकी बचे मैच यूएई में खेले जाएंगे
IPL 2021 के बाकी बचे मैच यूएई में खेले जाएंगे

नई दिल्ली, एएनआइ। कोरोना वायरस महामारी के कारण स्थगित किए गए इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ की विशेष आम बैठक (एसजीएम) जो आज होनी है। उसी बीच बीसीसीआइ के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस बात की पुष्टि न्यूज एजेंसी एएनआइ को कर दी है कि आइपीएल 2021 के बाकी बचे मैच संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई में खेले जाएंगे।

उधर, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा जारी प्रेस रिलीज में भी इस बात की पुष्टि हो गई है कि आइपीएल का ये सीजन अब भारत में नहीं, बल्कि यूएई में आयोजित होगा। भारत में सितंबर-अक्टूबर में मानसून सत्र को देखते हुए बीसीसीआइ आइपीएल के 14वें सीजन के बाकी बचे 31 मैचों को यूएई में आयोजित कराना चाहती है, क्योंकि दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 लीग का ये सीजन 29 मैचों के बाद कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद स्थगित करना पड़ा था। 

ऑनलाइन आयोजित एक विशेष आम बैठक (एसजीएम) में निर्णय लिया गया, जहां सदस्यों ने सर्वसम्मति से आइपीएल को फिर से शुरू करने पर सहमति व्यक्त की। BCCI SGM ने पदाधिकारियों को ICC T20 विश्व कप 2021 की मेजबानी पर उचित कॉल करने के लिए ICC से समय बढ़ाने के लिए अधिकृत किया। हालांकि, अभी बीसीसीआइ ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि बाकी के मैच कब से शुरू होंगे और कब तक खेले जाएंगे। 

बीसीसीआइ की इस बैठक में ये भी फैसला लिया गया कि बोर्ड विदेशी क्रिकेट बोर्डों से भी सितंबर-अक्टूबर में अपने खिलाड़ियों को उपलब्ध कराने की मांग करेगा। हालांकि, अगर उनको अनुमति नहीं मिलती है तो भी आइपीएल का बाकी बचा सत्र खेला जाएगा। यूएई की क्रिकेट बोर्ड भी इस बात से खुश है कि पिछले साल की तरह इस साल भी शारजाह, दुबई और अबू धाबी में आइपीएल के मैच खेले जाएंगे। 

वहीं, अगर टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत में करने के लिए बीसीसीआइ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आइसीसी से जून के आखिर या फिर जुलाई के पहले सप्ताह तक के लिए समय देने की मांग करेगी। अभी अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 विश्व कप में साढ़े चार महीने का समय है। ऐसे में बीसीसीआइ की निगाहें देश में कोरोना वायरस के मामलों पर भी होंगे, क्योंकि हाल के दिनों में करीब दो-दो लाख कोरोना के सामने आ रहे हैं।