Move to Jagran APP

BCCI ने 665 खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता, IPL 2020 की नीलामी में 332 खिलाड़ी शामिल

बीसीसीआई ने 332 खिलाड़ियों को नीलामी में शामिल होने के लिए शॉटलिस्ट किया है। 2020 आईपीएल के लिए 19 दिसंबर को कोलकाता में खिलाड़ियों को नीलामी होगी।

By Viplove KumarEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 02:50 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 09:12 PM (IST)
BCCI ने 665 खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता, IPL 2020 की नीलामी में 332 खिलाड़ी शामिल
BCCI ने 665 खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता, IPL 2020 की नीलामी में 332 खिलाड़ी शामिल

नई दिल्ली, जेएनएन। शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग 2020 की नीलामी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी। बीसीसीआई ने 332 खिलाड़ियों को नीलामी में शामिल होने के लिए शॉटलिस्ट किया है। 2020 आईपीएल के लिए 19 दिसंबर को कोलकाता में खिलाड़ियों को नीलामी होगी।

loksabha election banner

आईपीएल 2020 में खेले जाने वाले एडिशन के लिए होने वाली नीलामी के लिए बीसीसीआई ने 332 खिलाड़ियों को शॉटलिस्ट किया है। नीलामी में शामिल होने के लिए दुनियाभर से कुल 997 खिलाड़ियों ने अपने नाम भेजे थे। शुक्रवार को नीलामी में बिकने वाले खिलाड़ियों की फाइनल सूची जारी करते हुए बीसीसीआई ने यह जानकारी दी।

रॉबिन उथप्पा सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी

भारत की तरफ से रॉबिन उथप्पा सबसे महंगे बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरेंगे। उथप्पा ने अपनी बेस प्राइस 1.5 करोड़ रखी है। इसके अलावा भारत की तरफ से पीयूष चावला, यूसुफ पठान, और जयदेव उनादकट ने अपनी बेस प्राइस 1-1 करोड़ रखी है।

बेस प्राइस के मुताबिक खिलाड़ियों की संख्या

2 करोड़ की बेस प्राइस के 7, 1.5 करोड़ की बेस प्राइस के 9, 1 करोड़ की बेस प्राइस के 20, 75 लाख की बेस प्राइस के 16 और 50 लाख की बेस प्राइस के कुल 69 खिलाड़ियों के नाम नीलामी के लिए फाइनल किए गए हैं। इसके आलवा 40, 30 और 20 लाख की बेस प्राइस के साथ भी खिलाड़ी निलामी का हिस्सा होंगे।

विदेशी और भारतीय खिलाड़ियों की संख्या

इस नीलामी में कुल 186 भारतीय खिलाड़ी के नाम लिस्ट में हैं। 143 विदेशी खिलाड़ियों के नाम भी नीलामी के लिए शॉटलिस्ट किए गए हैं। 3 एसोसिएट नेशन के खिलाड़ी को भी इस बार की नीलामी के लिए रखा गया है। 

2 करोड़ की ब्रेस प्राइस में सिर्फ 7 खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें ज्यादातर ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी हैं। तेज गेंदबाज पैट कमिंस, जोस हेजलवुड, क्रिस लिन, मिशेल मार्श और ग्लेन मैक्सवेल के नाम शमिल हैं। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन और श्रीलंका के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

2 करोड़ की बेस प्राइस में शामिल खिलाड़ी

2 करोड़ की बेस प्राइस में कुल सात स्टार खिलाड़ियों ने अपनी नाम दिया है। इसमें तेज गेंदबाज डेल स्टेन (साउथ अफ्रीका), पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया), जोस हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया), क्रिस लिन (ऑस्ट्रेलिया), मिशेल मार्श (ऑस्ट्रेलिया), ग्रेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) और एंजेलो मैथ्यूज (श्रीलंका) का नाम है।

1.5 करोड़ की बेस प्राइस वाले स्टार खिलाड़ी

1 भारतीय समेत कुल 9 खिलाड़ी 1.5 करोड़ की बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरेंगे। इसमें भारत के बाएं हाथ के धुरंधर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा भी शामिल हैं। उथप्पा के अलावा इस लिस्ट में शॉन मार्श (ऑस्ट्रेलिया), केन रिचर्ड्सन, इयोन मोर्गन (इंग्लैंड), जेसन रॉय (इंग्लैंड), क्रिस वोक्स (इंग्लैंड), डेविड विली, क्रिस मॉरिस और काइले एबोट हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.