Move to Jagran APP

MI vs DC: मुंबई इंडियंस के ट्वीट पर बवाल, दिल्ली के खिलाफ मैच फिक्स होने का शक

Mumbai Indians vs Delhi Capitals मामला रविवार को मुंबई और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले से जुड़ा है। 11 अक्टूबर को मुंबई इंडियंस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट हुआ। इसमें दिल्ली का फाइनल स्कोर लिखा हुआ था।

By Viplove KumarEdited By: Published: Mon, 12 Oct 2020 08:28 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2020 08:28 PM (IST)
MI vs DC: मुंबई इंडियंस के ट्वीट पर बवाल, दिल्ली के खिलाफ मैच फिक्स होने का शक
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी (फोटो- पीटीआई)

नई दिल्ली, जेएनएन। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के भारत के बाहर यूएई में कराया जा रहा है। टूर्नामेंट को पूरी तरह से फिक्सिंग और सट्टेबाजों की दखल से दूर रखा पर पूरा ध्यान दिया गया है। मैच फिक्सिंग आइपीएल में एक बड़ा संवेदनशील मुद्दा है, लेकिन प्रशंसकों ने मुंबई इंडियंस को एक विवादास्पद ट्वीट के लिए ट्रोल कर दिया। बाद में मुंबई की टीम ने यह ट्वीट हटा दिया।

loksabha election banner

मामला रविवार को मुंबई और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले से जुड़ा है। इस मैच में मुंबई की टीम ने आखिरी ओवर में बेहतरीन फॉर्म में चल रही दिल्ली की टीम को हराकर 2 अंक हासिल किए। 7 मुकाबलों के बाद अब दिल्ली और मुंबई दोनों के पास पांच जीत के साथ 10 अंक है। बेहतर नेट रन रेट के आधार पर मुंबई इस मैच के बाद अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंची। 

सुनील नरेन के गेंदबाजी एक्शन पर अंपायर ने जताई आपत्ति, कोलकाता की टीम हैरान

11 अक्टूबर को मुंबई इंडियंस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट हुआ। इसमें दिल्ली का फाइनल स्कोर लिखा हुआ था। कमाल की बात यह है कि मुंबई इंडियंस ने यह ट्वीट मैच शुरू होने के बस आठ मिनट बाद ही किया था। स्कोर भी लगभग उतना ही रहा जितना मुंबई इंडियंस के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट हुआ था।

इस डिलीट किए हुए ट्वीट में मुंबई इंडियंस ने लिखा था दिल्ली की टीम अपने 20 ओवरों में पांच विकेट पर 163 रन बनाएगी और दिल्ली की टीम ने चार विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने क्विंटन डि कॉक और सूर्यकुमार यादव की हाफ सेंचुरी की मदद से पांच विकेट खोकर 166 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया। हालांकि, बवाल मचने के बाद मुंबई इंडियंस ने इस ट्वीट को हटा दिया लेकिन तब तक इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल हो चुका था।

IPL 2020 की अंकतालिका में टॉप पर पहुंची मुंबई इंडियंस, रोहित शर्मा ने दिया ये बयान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.