Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2023 Schedule: 31 मार्च से शुरू होगा IPL का धमाल, धोनी और हार्दिक के बीच पहला मुकाबला: देखें पूरा शेड्यूल

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Thu, 30 Mar 2023 08:57 AM (IST)

    IPL 2023 Schedule आईपीएल 2019 के बाद पहली बार सभी मैच होमग्राउंड पर खेले जाएंगे। 2020 में कोरोनावायरस के कारण आईपीएल का आयोजन यूएई में किया गया। वहीं 2021 में भारत के कुछ मैदानों पर मैच खेले गए लेकिन महामारी बढ़ने के कारण उसे बीच में रोका गया था।

    Hero Image
    आईपीएल 2023 के लिए शेड्यूल जारी। IPL 2023 Schedule फाइल फोटो

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Indian Premier League 2023 IPL 16 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का शेड्यूल शुक्रवार (17 फरवरी) को जारी हो गया। इस बार टूर्नामेंट में कुल 74 मैच खेले जाएंगे। आईपीएल का फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस बार 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। पिछली बार गुजरात टाइटंस ने फाइनल में राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब जीता था। वह पहली बार आईपीएल में खेला था। हार्दिक की कप्तानी में टीम ने पहले ही प्रयास में आईपीएल का टाइटल हासिल किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब हो कि आईपीएल 2023 की 10 टीमों को A और B ग्रुप में बांटा गया है। पहले ग्रुप में मुंबई इंडियन्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स को रखा गया है। वहीं, दूसरे ग्रुप में चेन्नई सुपरकिंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर बैंगलोर, पंजाब किंग्स और गुजरात टायटंस को शामिल किया गया है। पहला मैच 31 मार्च को चेन्नई और गुजरात टायटंस के बीच खेला जाएगा।

    घरेलू मैदान पर होगा मैच

    आईपीएल 2023 के मैच टीमों के घरेलू मैदान पर खेले जाएंगे। अहमदाबाद, मोहाली, लखनऊ, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, जयपुर, मुंबई, गुवाहाटी और धर्मशाला में मैचों का आयोजन किया जाएगा। ग्रुप की चार टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी। 18 मैच डबल हेडर मैच होगें। एक टीम 14 मैच खेलेगी, 7 अपने घर पर 7 विपक्षी टीम के घर पर रहेंगे। 10 टीमों के बीच लीग स्टेज के 70 मुकाबले होंगे। 4 मैच प्लेऑफ के होंगे

    IPL 2023 के शुरुआती पांच मैच

    चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टायटंस- 31 मार्च।

    पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइड्स - 1 अप्रैल।

    लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - 1 अप्रैल।

    सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स - 2 अप्रैल।

    रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस - 2 अप्रैल। 

    फोटो- ट्विटर

    गौरतलब हो कि आईपीएल 2019 के बाद पहली बार सभी मैच होमग्राउंड पर खेले जाएंगे। 2020 में कोरोनावायरस के कारण आईपीएल का आयोजन यूएई में किया गया। वहीं, 2021 में भारत के कुछ मैदानों पर मैच खेले गए, लेकिन महामारी बढ़ने के कारण उसे बीच में रोका गया था और दोबारा से यूएई में पूरा किया गया। 2022 में टूर्नामेंट पूरी तरह भारत में खेला गया था, लेकिन कुछ खास स्थानों पर। इनमें मुंबई-पुणे में लीग मैच और अहमदाबाद-कोलाकात में प्लेऑफ मैच हुए थे।