Move to Jagran APP

चोटिल पृथ्वी शॉ को एनसीए भेजा गया, न्यूजीलैंड दौरे पर जाने को लेकर बना सस्पेंस

रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान कंधे में लगी चोट के बाद भारतीय टेस्ट ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी भेज दिया गया है।

By Sanjay SavernEdited By: Published: Sat, 04 Jan 2020 09:02 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jan 2020 09:40 PM (IST)
चोटिल पृथ्वी शॉ को एनसीए भेजा गया, न्यूजीलैंड दौरे पर जाने को लेकर बना सस्पेंस
चोटिल पृथ्वी शॉ को एनसीए भेजा गया, न्यूजीलैंड दौरे पर जाने को लेकर बना सस्पेंस

मुंबई, प्रेट्र। मुंबई व कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान कंधे में लगी चोट के बाद भारतीय टेस्ट ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी भेज दिया गया है। इसके बाद अब उनका इंडिया ए टीम के साथ न्यूजीलैंड दौरे पर जाने को लेकर सस्पेंस बन गया है। मुंबई और कर्नाटक के बीच रणजी ट्राफी मैच के पहले दिन ओवरथ्रो रोकने की कोशिश में पृथ्वी के कंधे में चोट लग गयी थी। उन्होंने दूसरे दिन फील्डिंग नहीं किया और वह बल्लेबाजी के लिये भी नहीं उतरे। बाद में उन्हें बेंगलुरु स्थित एनसीए भेज दिया गया।

loksabha election banner

पृथ्वी शॉ को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत ए की दोनों टीमों में चुना गया है। टीम 10 जनवरी को न्यूजीलैंड के लिये रवाना होगी। मुंबई टीम के मीडिया मैनेजर अजिंक्या नाइक ने कहा कि उन्हें एनसीए में बुलाया गया है। मुंबई क्रिकेट संघ को बीसीसीआइ से ईमेल मिला और वह बेंगलुरु रवाना हो गए। वह अपना हाथ तक नहीं उठा पा रहे हैं। उनके कंधे में दर्द है। उन्होंने कहा कि वह बल्लेबाजी करने की स्थिति में नहीं थे। उनकी चोट कितनी गंभीर है यह एनसीए में ही पता चल पाएगा। पृथ्वी शॉ का शुक्रवार को मुंबई टीम के फिजियो की मौजूदगी में एमआरआई स्कैन करवाया गया था। उनकी गैरमौजूदगी में मुंबई की तरफ से टेस्ट विशेषज्ञ अंजिक्य रहाणे ने मुंबई की पारी की शुरुआत की।

पृथ्वी शॉ ने हाल ही में बैन के बाद वापसी की थी और तब से कमाल की पारी खेल रहे थे। मुंबई के लिए खेले पांच टी 20 मैचों में उन्होंने 53,30,64,30,63 रन की पारी खेली थी। इसके बाद मुंबई के लिए उन्होंने रणजी मैच में बड़ोदा के खिलाफ 66 और 202 रन की पारी खेली थी। हालांकि रेलवे के खिलाफ वो 12, 23 रन ही बना पाए थे। पृथ्वी भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेल चुके हैं, लेकिन इंजरी की वजह से वो कई बार टीम से बाहर हो गए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.