विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम क्रिकेट, बारिश के बीच खिलाड़ियों ने यूं किया टाइम पास- Video

Published: Sun, 14 Jun 2026 02:08 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने धर्मशाला में बारिश के दौरान ड्रेसिंग रूम को क्रिकेट का मैदान बना दिया और मैच खेलने लगे।

टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम क्रिकेट

टीम इंडिया का ड्रेसिंग रूम क्रिकेट

HighLights

  1. भारतीय टीम ने ड्रेसिंग रूम में खेला क्रिकेट

  2. धर्मशाला में बारिश के कारण हुई मैच में देरी

  3. भारत ने अफगानिस्तान को दी मात 

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को अफगानिस्तान को हरा दिया और तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। हालांकि, ये मैच पूरे 50 ओवर प्रति पारी का नहीं हो सका। बारिश के कारण इसे 25 ओवर प्रति पारी किया गया। मैच की शुरुआत से पहले ही बारिश आ गई थी और खिलाड़ी परेशान थे।

टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने बरसते बादलों के बीच अपना मनोरंजन जारी रखा और ड्रेसिंग रूम में ही क्रिकेट खेलने लगे। बीसीसीआई ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

रोहित और गिल की मस्ती

धर्मशाला में खेले गए मैच में बारिश ने काफी परेशान किया। मैच की शुरुआत से पहले ही बारिश ने मैच में देरी की आशंका जता दी थी जो सच साबित हुई। देर शाम मैच शुरू हुआ था। बारिश जब हो रही थी तब टीम इंडिया के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में ही क्रिकेट खेलने लगे। रोहित गेंदबाजी कर रहे थे तो गिल बल्लेबाजी।

श्रेयस अय्यर भी वीडियो में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं वॉशिंगटन सुंदर भी अपनी मस्ती में मस्त थे। बारिश के समय टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में कुछ न कुछ करते हुए टाइम पास किया।

 

भारत को मिली जीत

जहां तक मैच की बात है तो अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवरों में 194 रन बनाए थे। उसके लिए रहमानुल्लाह गुरबाज ने 51 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेली थी। भारत ने कप्तान शुभमन गिल के नाबाद 84 रनों के दम पर ये स्कोर 22.5 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया और पांच विकेट से मैच अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें- IND vs AFG: '5 मिनट बाद करता हूं...', नीतीश कुमार रेड्डी ने बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाया स्पेशल कॉल; माफी मांगकर जीता दिल

यह भी पढ़ें- IND vs AFG 1st ODI: रोहित शर्मा के रन आउट पर क्‍या बोले शुभमन गिल? गुरनूर बरार-हर्ष दुबे के डेब्‍यू पर बात की