Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसी उम्‍मीद तो नहीं थी... पृथ्‍वी शॉ से लेकर शार्दुल ठाकुर तक, मेगा ऑक्‍शन में नहीं बिक पाए ये भारतीय

    Updated: Tue, 26 Nov 2024 06:12 AM (IST)

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 18वें सीजन से पहले साउदी अरब के जेद्दा में मेगा ऑक्‍शन हुआ। 2 दिन तक चले ऑक्‍शन में 10 फ्रेंचाइजियों ने 182 प्‍लेयर खरीदे। इनमें 62 विदेशी प्‍लेयर भी शामिल हैं। नीलामी में कई प्‍लेयर्स पर जमकर पैसे बरसे। ऋषभ पंत IPL इतिहास के सबसे महंगे प्‍लेयर बने। ऑक्‍शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्‍हें 27 करोड़ में खरीदा।

    Hero Image
    पृथ्‍वी शॉ, मयंक अग्रवाल को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा।

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL के 18वें सीजन से पहले साउदी अरब के जेद्दा में हुआ मेगा ऑक्‍शन खत्‍म हो गया है। 2 दिनों तक चले इस ऑक्‍शन में 10 फ्रेंचाइजियों ने 182 प्‍लेयर खरीदे। इनमें 62 विदेशी प्‍लेयर भी शामिल हैं। नीलामी में कई प्‍लेयर्स पर जमकर पैसे बरसे। ऋषभ पंत IPL इतिहास के सबसे महंगे प्‍लेयर बने। ऑक्‍शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्‍हें 27 करोड़ में खरीदा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मयंक अग्रवाल

    भारतीय बल्‍लेबाज मयंक अग्रवाल मेगा ऑक्‍शन के दूसरे दिन अनसोल्‍ड रहे। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये था। पिछले सीजन तक वह सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्‍सा थे। इससे पहले वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और पंजाब किंग्‍स के लिए भी खेल चुके हैं। उन्‍होंने आईपीएल में अब तक खेले 127 मैच में 2661 रन बनाए हैं।

    पृथ्‍वी शॉ

    पिछले सीजन तक दिल्‍ली कैपिटल्‍स का हिस्‍सा रहे पृथ्‍वी शॉ को 18वें सीजन के लिए किसी टीम ने नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 75 लाख रुपये था। शॉ ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 79 मैच खेले हैं। इस दौरान शॉ ने 1892 रन बनाए थे। आईपीएल 2024 में शॉ ने 8 मैच खेले थे। इस दौरान वह 198 रन ही बना सके थे।

    उमेश यादव

    भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव पर भी मेगा ऑक्‍शन में किसी भी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। उमेश यादव 2010 से आईपीएल खेल रहे थे। उन्‍होंने लीग में 148 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्‍होंने 144 विकेट अपने नाम किए हैं। वह दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स, कोलकाता नाइटराइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्‍ली कैपिटल्‍स और गुजरात टाइटंस की ओर से खेल चुके हैं।

    शार्दुल ठाकुर

    जेद्दा में हुए मेगा ऑक्‍शन में शार्दुल ठाकुर भी अनसोल्‍ड रहे। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। व‍ह पिछले सीजन चेन्‍नई सुपर किंग्‍स का हिस्‍सा थे। इसके अलावा वह पंजाब, पुणे, दिल्‍ली कैपिटल्‍स और कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए भी खेल चुके हैं। शार्दुल ने आईपीएल के 95 मैच में 307 रन बनाए हैं और 94 विकेट अपने नाम किए हैं।

    सरफराज खान

    2015 से आईपीएल खेल रहे सरफराज खान को 18वें सीजन के लिए किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। पहले 4 सीजन वह आरसीबी का हिस्‍सा थे। इसके बाद IPL 2019 से IPL 2021 सरफराज पंजाब किंग्‍स के लिए खेले। पिछले मेगा ऑक्‍शन में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने उन्‍हें अपने साथ जोड़ लिया था। सरफराज ने आईपीएल में 40 मैच खेले हैं और 441 रन बनाए हैं।

    ये भी पढ़ें: IPL Auction 2025: जेद्दा में 10 फ्रेंचाइजी ने जमकर की खरीदारी, 2 दिन में खर्च किए 640 करोड़, 182 प्‍लेयर की चमकी किस्‍मत

    comedy show banner
    comedy show banner