शादी के बाद पहली बार साथ नजर आए क्रिकेटर इरफान और उनकी पत्नी
भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने मॉडल सफा बेग से पिछले सप्ताह गुरुवार को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में निकाह कर लिया। इरफान ने पत्नी सफा के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।
बड़ौदा। भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने मॉडल सफा बेग से पिछले सप्ताह गुरुवार को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में निकाह कर लिया। इरफान ने पत्नी सफा के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।
इरफान-सफा के निकाह के कार्यक्रम से मीडिया को दूर रखा गया था। हालांकि, सोशल मीडिया में निकाह की एक फोटो, शादी कार्ड और सफा की फोटो वायरल हुई हैं। रविवार को इरफान पठान के घर पर पीठी रस्म हुई थी, जिसमें परिवार के लोग ही उपस्थित थे। इसके बाद सभी लोग जेद्दा के लिए रवाना हुए थे। इरफान ने सफा के साथ जो फोटो शेयर की है, वह पवित्र स्थल मक्का की है। इरफान ने यह फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा - संभवत: जीवन के सबसे सुंदर चरण में प्रवेश कर रहा हूं। हम दोनों आप सभी की शुभकामनाअों और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया अदा करते हैं।
मॉडलिंग करती हैं सफा
सफा जेद्दा में मॉडलिंग करती हैं, लेकिन वे मूल रूप से भारतीय हैं। इरफान के परिवार के करीबी सूत्रों की मानें तो सफा और इरफान की मुलाकात दुबई में हुई थी। दोनों ने शादी का फैसला कर लिया था। इसके बाद इरफान का परिवार सफा के परिवार से मिलने जेद्दा भी गया था। निकाह दोनों परिवारों की सहमति से हुआ है।