भारतीय टीम ने इंग्लैंड में इस तरह मनाया स्वतंत्रता दिवस, देखिए तस्वीरें
भारत के 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय टीम ने लंदन के टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने होटल के बाहर तिरंगा फहराया।
लंदन, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लंदन में होटल के बाहर तिरंगा झंडा फहराया। भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। उसे शनिवार से तीसरे ट्रेंट ब्रिज में तीसरा मैच खेलना है। ये टेस्ट मैच 18 अगस्त से शुरू होगा।
टीम इंडिया ने फहराया तिरंगा
भारत के 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय टीम ने लंदन के टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने होटल के बाहर तिरंगा फहराया। टीम ने ताज होटल के सेंट जेम्स कोर्ट में सुबह-सुबह झंडा वंदन किया। टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली झंडा फहराया और फिर झंडा वंदन समारोह के बाद राष्ट्रगान हुआ।
Here’s wishing everyone a very happy #IndependenceDay 🇮🇳 Jai Hind pic.twitter.com/XAJE9ojuQO — Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) August 15, 2018
इस मौके पर कोहली ने कहा, ‘इंग्लैंड में मौजूद पूरी भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से मैं सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। जय हिंद।’
खिलाड़ियों ने शेयर की तस्वीरें
लंदन में तिरंगा झंडा फहराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगे के नीचे खड़े होकर अपनी तस्वीरें भी शेयर की। रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने यहां स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए अपनी तस्वीरें साझा कीं। कुलदीप ने ट्विटर पर लिखा, ‘भारतीय होना गर्व का अहसास है। तिरंगा हमेशा ऊंचा लहराता रहे। जय हिंद।’
"Freedom is nothing but a chance to be better". 🇮🇳
Wishing you all a very #HappyIndependenceDay pic.twitter.com/VXAyUSuVCb— Jasprit bumrah (@Jaspritbumrah93) August 15, 2018
It's a great feeling to be an Indian. May the tricolour always fly high. Happy Independence Day 🇮🇳 Jai hind ! pic.twitter.com/qtKTfxP09D— Kuldeep yadav (@imkuldeep18) August 15, 2018
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर सभी भारतवासियों को शुभकामनाएं। जय हिंद। 🇮🇳
भारतीय टीम पहले दो मैच हार कर सीरीज में 0-2 से पीछे है और तीसरे मैच में उसके ऊपर हार से बचने का दबाव होगा।