Asia Cup में 19 सितंबर को होगी भारत-पाक जंग, यहां जानिए एशिया कप का पूरा शेड्यूल
एशिया कप को भारत सबसे ज्यादा 6 बार जीत चुका है, इसके साथ ही वह डिफेंडिंग चैंपियन भी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज़ का आखिरी मैच ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। इस सीरीज़ के बाद भारतीय टीम का अगला मिशन एशिया कप होगा। एशिया कप 2018 का आगाज 15 सितंबर से होने जा रहा है। एशिया के इस महाकुंभ में 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिनमे भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और हांगकांग शामिल है।
भारत ने सबसे ज़्यादा बार जीता खिताब
इस टूर्नामेंट को भारत सबसे ज्यादा 6 बार जीत चुका है, इसके साथ ही वह डिफेंडिंग चैंपियन भी है। भारत ये खिताब 1984, 1988, 1990/1991, 1995, 2010 और 2016 में अपने नाम कर चुका है। पिछली बार में ये टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था, लेकिन इसके अलावा हमेशा ही इसे वनडे फॉर्मेट में खेला गया है। इस बार भी एशिया कप 50-50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाएगा।
रोहित को कमान, कोहली को आराम
इस टूर्नामेंट में भारत के नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है। विराट की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे। कप्तान कोहली लगभग तीन महीने के लंबे इंग्लैंड दोरे के बाद भारत लौटेंगे इसी के मद्देनज़र उन्हें आराम दिया गया है। इंग्लैंड में कोहली के पीठ का दर्द एक बार फिर उभर गया था तो चयनकर्ताओं ने इसे देखते हुए भी कोहली को आराम दिया है। वहीं रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज़ खेलकर वापस लौट आए थे, क्योंकि वो टेस्ट सीरीज़ का हिस्सा नहीं थे।
टूर्नामेंट का पहला मैच 15 सितंबर को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा हालांकि भारत का पहला मैच 18 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ है।
एशिया कप कार्यक्रम इस प्रकार है :- ग्रुप चरण
15 सितंबर : बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (दुबई)
16 सितंबर : पाकिस्तान बनाम हांगकांग(दुबई)
17 सितंबर : श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान (अबु धाबी)
18 सितंबर : भारत बनाम हांगकांग (दुबई)
19 सितंबर : भारत बनाम पाकिस्तान (दुबई)
20 सितंबर : बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (अबु धाबी)
21 सितंबर : ग्रुप ए विजेता बनाम ग्रुप बी उप विजेता (दुबई), ग्रुप बी विजेता बनाम ग्रुप ए उप विजेता अबु धाबी)
23 सितंबर : ग्रुप ए विजेता बनाम ग्रुप ए उप विजेता (दुबई), ग्रुप बी विजेता बनाम ग्रुप बी उप विजेता (अबु धाबी)
25 सितंबर : ग्रुप ए विजेता बनाम ग्रुप बी विजेता (दुबई)
26 सितंबर : ग्रुप ए उप विजेता बनाम ग्रुप बी उप विजेता (अबु धाबी)
28 सितंबर : फाइनल (दुबई)
एशिया कप के लिए भारत की टीम-
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप कप्तान), केएल राहुल, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद।
एशिया कप के लिए श्रीलंका की टीम-
एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), कुशल परेरा, कुशल मेंडिस, उपुल थरंगा, दनुष्का गुणाथिलाका, थिसारा परेरा, दसुन शनाका, धनंजय डीसिल्वा, अकीला धनंजय, दिलरूवान परेरा, अमिला अपोंसो, कसुन रजिथा, सुरंगा लकमल, दुश्मंथा चमीरा, लसिथ मलिंगा, निरोशन डिकवेला।
एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम-
सरफराज अहमद (कप्तान), फखर जमां, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम, शोएब मलिक, हैरिस सौहेल, आसिफ अली, मो. नवाज, फहीम अशरफ, शादाब खान, मो. आमिर, हसन अली, जुनैद खान, उस्मान खान, शाहीन अफरीदी।