विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Women's Asia Cup: भारत और पाकिस्‍तान के बीच इस दिन खेला जाएगा महामुकाबला, दर्शकों को स्‍टेडियम में मिलेगी फ्री एंट्री

Published: Fri, 12 Jul 2024 08:42 PM (IST)

भारत और पाकिस्‍तान के बीच महिला एशिया कप में 19 जुलाई को हाईवोल्‍टेज मुकाबला खेला जाएगा। पता हो कि महिला ...और पढ़ें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्‍तान का मुकबला 19 जुलाई को होगा
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्‍तान का मुकबला 19 जुलाई को होगा

HighLights

  1. भारत और पाकिस्‍तान के बीच 19 जुलाई को होगा महामुकाबला
  2. महिला एशिया कप में कुल 8 टीमें हिस्‍सा ले रही हैं
  3. भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एशिया कप में ग्रुप ए में जगह मिली है

प्रेट्र, कोलंबो। भारत दांबुला में होने वाले महिला टी-20 एशिया कप में अपना पहला मैच शुरुआती दिन (19 जुलाई) चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के विरुद्ध खेलेगा, जबकि मेजबान श्रीलंका इसी दिन बांग्लादेश का सामना करेगा।

श्रीलंका क्रिकेट ने शुक्रवार को यह घोषणा की। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका के अलावा थाइलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, नेपाल और मलेशिया की टीम भी टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है।

भारत, पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल को ग्रुप ए में जबकि बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया और थाइलैंड को ग्रुप बी में रखा गया है। टूर्नामेंट में कुल 15 मैच खेले जाएंगे, जिनमें दोनों सेमीफाइनल और फाइनल भी शामिल हैं।

श्रीलंका क्रिकेट ने कहा, ''सभी मैच का अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा तथा दर्शकों को स्टेडियम में मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा।''

यह भी पढ़ें: Asia Cup 2024 के लिए टीम इंडिया का एलान, दो खिलाड़ियों के लिए आई बुरी खबर, इन 15 खिलाड़ियों को मिला मौका

यह भी पढ़ें: Women's Asia Cup 2024 Revised Schedule: विमेंस एशिया कप के शेड्यूल में हुआ बदलाव, अब इस दिन होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत