India vs New Zealand ICC World Cup 2019: पिछले वर्ल्ड कप में इस खिलाड़ी ने ठोके थे नाबाद 237 रन, इस बार खामोश रहा बल्ला
India vs New Zealand Semi Final ICC World Cup 2019 न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल भारत के खिलाफ भी अपनी फॉर्म को लेकर जूझते नजर आए।
नई दिल्ली, जेएनएन। India vs New Zealand Semi Final ICC World Cup 2019: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल भारत के खिलाफ भी अपनी फॉर्म को लेकर जूझते नजर आए। गुप्टिल अपने वर्ल्ड कप करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। इस वर्ल्ड कप में वह अब मात्र 167 रन ही बना सके हैं। भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी वह मात्र 1 रन बनाकर पवेलियन चलते बने।
न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल की खराब फॉर्म भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी जारी रही। वह बल्लेबाजी को लेकर जूझते नजर आए। उन्होंने 14 गेंदों का सामना करते हुए मात्र 1 रन बनाया। मार्टिन गुप्टिल भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का शिकार बने। 2015 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड टीम के हीरो रहे गुप्टिल इस वर्ल्ड कप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए।
2015 के वर्ल्ड कप में गुप्टिल के शानदार खेल की वजह से ही न्यूजीलैंड टीम फाइनल मुकाबले तक का सफर तय कर सकी थी। उस वर्ल्ड कप में गुप्टिल ने शानदार तरीके 2 शतक ठोके थे। इसके अलावा उन्होंने हाईएस्ट स्कोर 237 रन बनाए थे। पूरे टूर्नामेंट में वह करीब 68 के औसत 547 रन बनाए थे। 2019 के वर्ल्ड कप में वह 9 मैचों के बाद मात्र 167 रन बना सके हैं। उनका हाईएस्ट स्कोर 73 रन रहा है। एक भी शतक उनके नाम नहीं है।
गौरतलब है कि 32 वर्षीय सीनियर खिलाड़ी मार्टिन गुप्टिल अब तक अपने वनडे करियर के 174 मैच खेल चुके हैं। गुप्टिल ने इन मैचों में 6 हजार से भी ज्यादा रन बनाए हैं। मार्टिन न्यूजीलैंड के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं। वह अब तक 16 शतक और 35 अर्द्धशतक लगा चुके हैं। उनका हाईएस्ट व्यक्तिगत स्कोर 237 रन नाबाद है। मार्टिन दोहरा शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के इकलौते बल्लेबाज भी हैं। इस मामले में उनसे आगे भारत के रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 264 रन ठोके हैं।Martin Guptill in #CWC15
Runs: 547
Average: 68.37
Hundreds: 2
High score: 237*
Martin Guptill in #CWC19
Runs: 167
Average: 20.87
Hundreds: 0
High score: 73*#INDvNZ pic.twitter.com/7xdIKWIShy— Cricket World Cup (@cricketworldcup) July 9, 2019